फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two arrested in case of assault during procession in Nand Nagari

Delhi : नंद नगरी में जुलूस के दौरान मारपीट मामले में दो गिरफ्तार, वाल्मीकि जयंती पर माहौल बिगाड़ने की थी कोशिश

Tue, 31 Oct 2023 02:07 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 31 Oct 2023 02:07 AM IST
सार

पकड़े गए आरोपियों की पहचान वीडियो फुटेज के आधार पर की गई है। इनसे पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपियों का कहना है कि बाइक सवार युवक एरिया में जबरन आकर लोगों को उकसाने का प्रयास कर रहे थे।

विज्ञापन
Two arrested in case of assault during procession in Nand Nagari
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में शनिवार वाल्मीकि जयंती के मौके बवाल करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान शाकिर और नूर हसन के रूप में हुई है। पुलिस बवाल करने वाले बाकी आरोपियों की पहचान कर उन तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान वीडियो फुटेज के आधार पर की गई है। इनसे पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपियों का कहना है कि बाइक सवार युवक एरिया में जबरन आकर लोगों को उकसाने का प्रयास कर रहे थे। इसलिए इन लोगों ने उनसे वापस जाने के लिए कहा। कुछ लोगों ने बाइक सवारों की पिटाई कर दी थी।
विज्ञापन


उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉक्टर जॉय टिर्की ने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी सोमवार को की गई है। वीडियो फुटेज से कुछ और लड़कों की पहचान हो गई है। उनकी तलाश में एरिया में छापेमारी की जा रही है। बता दें कि शनिवार शाम को वाल्मीकि जयंती के मौके पर कुछ शरारती तत्वों ने माहौल खराब करने का प्रयास किया था। उन्होंने बताया कि जुलूस में शामिल कुछ बाइक सवार लड़के छोटा रास्ता लेने के चक्कर में ई-ब्लॉक मस्जिद के सामने पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने मस्जिद के सामने धार्मिक नारेबाजी कर दी थी। वहां मौजूद समुदाय विशेष के लड़कों ने इनको नारेबाजी करने से रोका तो विवाद हो गया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई। इन लोगों ने जुलूस निकाल रहे लड़कों को वापस खदेड़ दिया। बवाल के दौरान दो युवक मामूली रूप से जख्मी हो गए जबकि भीड़ ने इनकी बाइकों को भी तोड़ डाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed