फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two arrested for negligence during Mata Jagran in Kalkaji temple

Delhi: कालकाजी मंदिर हादसे के दो गुनहगार गिरफ्तार, जागरण में मंच गिरने से 17 हुए थे घायल; एक महिला की मौत

Tue, 30 Jan 2024 09:49 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 30 Jan 2024 09:49 PM IST
सार

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच के बाद पता चला था कि श्री कालकाजी सज्जा सेवादार मित्र मंडल की ओर से जागरण के लिए एप्लीकेशन दी गई थी। अनुमति मिले बिना ही आयोजनकर्ताओं ने जागरण आयोजित किया।

विज्ञापन
Two arrested for negligence during Mata Jagran in Kalkaji temple
कालकाजी मंदिर में गिरा स्टेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कालकाजी मंदिर परिसर में शनिवार आधी रात को माता जागरण के दौरान हुए हादसे के मामले में पुलिस ने लापरवाही से मौत के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान तुगलकाबाद निवासी सतीश कुमार और कालकाजी निवासी अनुज मित्तल के रूप में हुई है। दोनों ही माता जागरण के आयोजनकर्ता हैं। 

विज्ञापन

पुलिस बाकी लोगों के बयान दर्ज कर और लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही है। महंत परिसर की देखरेख करने वाले लोगों के अलावा टेंट हाउस, प्रमोटर और कार्यक्रम की प्रस्तुति देने वाले लोगों से पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है मामले में अभी और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच के बाद पता चला था कि श्री कालकाजी सज्जा सेवादार मित्र मंडल की ओर से जागरण के लिए एप्लीकेशन दी गई थी। अनुमति मिले बिना ही आयोजनकर्ताओं ने जागरण आयोजित किया। इसके अलावा वहां पर जरूरत से ज्यादा भीड़ को बुलाया गया। मुख्य मंच के बराबर में बने ऊंचे मंच पर ज्यादा लोगों को बिठा दिया गया। क्षमता से अधिक भार होने की वजह से प्लेटफॉर्म जमींदोज हो गया और महिला की मौत हो गई। 

विज्ञापन

बता दें कि कालकाजी मंदिर परिसर में शनिवार आधी रात को जागरण के दौरान मुख्य मंच के पास बना प्लेटफॉर्म अधिक भार की वजह से गिर गया था। हादसे में एक महिला की मौत होने के अलावा 17 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए थे। घटना को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दुख जताया था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लापरवाही से मौत के अलावा सरकारी आदेश के उल्लंघन समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था। दरअसल पुलिस से अनुमति लिए बिना ही जागरण का आयोजन किया जा रहा था। उसमें क्षमता से ज्यादा लोग वहां मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed