फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two arrested for molesting and threatening to kill Nitish Rana wife Sachi Marwah

Nitish Rana Wife: पहले किए अश्लील इशारे, फिर जान से मारने की दी धमकी; पुलिस बोली- मामले को जाने दो

Sat, 06 May 2023 06:58 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 06 May 2023 06:58 PM IST
सार

आईपीएल की कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी नीतीश राणा की पत्नी साची मारवाह से कीर्ति नगर इलाके में दो बाइक सवार युवकों ने छेड़छाड़ की। पीड़िता ने घटना का पूरा वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा कर दिया। 

विज्ञापन
Two arrested for molesting and threatening to kill Nitish Rana wife Sachi Marwah
नीतीश राणा की पत्नी का पीछा करते आरोपी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल की कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी की पत्नी के साथ कीर्ति नगर इलाके में छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। घटना के समय वह अपने कार्यालय से कार से घर की ओर जा रही थी। पीड़िता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो डाला है, जिसमें दो लड़कों को उनकी कार का पीछा करते देखा गया है। आरोपी लगातार अश्लील इशारे कर रहे थे और बाइक से उनकी कार में टक्कर मार रहे थे। आरोपी डंडा दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। ई-मेल के जरिए शिकायत मिलने के बाद कीर्ति नगर थाना पुलिस ने छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
पुलिस ने दो आरोपियों के फोटो के आधार पर उसकी पहचान कर उन्हें पटेल नगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने अपने इंस्टाग्राम पर उन लड़कों का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि वह काम से घर वापस आ रही थीं। तभी बाइक सवार युवकों ने कार का पीछा किया और उसमें टक्कर मारने लगे। बिना किसी कारण वह उनका पीछा कर रहे थे। वह डंडा दिखाकर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। पीड़िता ने पुलिस पर आरोप लगाया कि जब उन्होंने घर पहुंचकर इसकी शिकायत पुलिस से की तो उन्होंने कहा कि अब आप सुरक्षित घर पहुंच गई, तो इसे जाने दो। अगली बार उनका नंबर नोट कर लेना। इसपर क्रिकेटर की पत्नी ने तंज कसते हुए लिखा कि वह अगली बार उन लोगों का फोन नंबर भी ले लेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने दी थी जान से मारने की धमकी
वहीं पुलिस अधिकारी का कहना है कि 5 मई को ईमेल के जरिए कीर्ति नगर थाना को एक शिकायत मिली। जिसमें शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि 4 मई को रात करीब 8:30 बजे वह अपने ड्राइवर के साथ अपनी कार से छतरपुर से मॉडल टाउन अपने घर वापस जा रही थी। कीर्ति नगर इलाके की लाल बत्ती पर इंतजार करते हुए एक बाइक पर सवार दो लोगों ने तेज गति से उनकी कार को ओवरटेक किया और उनकी कार के ठीक सामने अपनी बाइक रोक दी। बाइक पर सवार दो युवक उन्हें घूरने लगे और उन्होंने उसकी कार को अपने हाथों से पीटा। शिकायत मिलने के बाद कीर्ति नगर थाना पुलिस ने छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन

दोनों आरोपियों को सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़ा
थाना प्रभारी अजीत कुमार झा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल के पास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। जिसमें दो युवक दिख रहे थे। उनके फोटो के जरिए आस-पास के इलाके में उनकी पहचान की कोशिश की गई। इस दौरान आरोपियों की पहचान पांडव नगर निवासी चैतन्य शिवम (18) और पटेल नगर निवासी विवेक (18) के रूप में की गई। बाद में पुलिस ने दोनों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed