{"_id":"5cc093c5bdec2223512db6f9","slug":"two-arrest-for-those-who-looted-people-for-fullfill-their-desire","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौक पूरे करने के लिए करते थे लूटपाट, धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौक पूरे करने के लिए करते थे लूटपाट, धरे
Wed, 24 Apr 2019 10:20 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: राजेश सैनी
Updated Wed, 24 Apr 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा कोतवाली फेज टू पुलिस ने शराब व शौक पूरे करने के लिए चोरी व लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की चार बाइक, एक तमंचा, एक चाकू और 3800 रुपये बरामद किए गए हैं। वहीं, एक साथी फरार होने में कामयाब रहा।
विज्ञापन
कोतवाली फेज थ्री के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि सेक्टर-63 में चेकिंग के दौरान तीन युवकों को रोका गया। पूछताछ में सही जवाब नहीं देने पर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मामूरा निवासी मुरारी और गढ़ी चौखंडी निवासी राहुल के रूप में हुई है। शराब पीने और महंगे शौक पूरे करने के लिए आरोपी वाहन और मोबाइल फोन लूटते थे। फिर अन्य लोगों को बेचकर गायब हो जाते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कबूल किया कि दोनों ने रिट्ज कार में सवार होकर जनवरी में सेक्टर-70 में स्कूटी सवार युवक से सोने का कड़ा व चेन लूटी थी। घटना के बाद अन्य आरोपी कालू ने कड़ा व चेन बेचकर उन दोनों को 5-5 हजार रुपये दिए थे।