फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two accused of knife attack arrested

Delhi NCR News: चाकू से हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
-जहांगीरपुरी की घटना, चाकू से हमला करने का वीडियो हुआ था वायरल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
जहांगीरपुरी में एक युवक पर चाकू से हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। उत्तर पश्चिम जिला पुलिस ने सुपौल बिहार से बस से दिल्ली आ रहे दोनों आरोपियों को गाजियाबाद के पास से कई बसों की तलाशी करने के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जहांगीरपुरी निवासी अभिषेक (19) और गांव चाकरपुर गुरुग्राम हरियाणा निवासी नितिन (18) के रूप में हुई है। आरोपियों ने चाकू से हमला करने का एक वीडियो पोस्ट किया था। वहीं दूसरे वीडियो में आरोपियों ने दोनों की हत्या करने का दावा किया और एक अन्य युवक को जान से मारने की धमकी दी थी। पूछताछ में खुलासा किया कि आरोपी जहांगीरपुरी निवासी सरताज की हत्या करना चाह रहे थे, जिसने दोनों की पिटाई कर अपमानित किया था।
उत्तर पश्चिम जिला पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि 2 जनवरी को जहांगीरपुरी में एक युवक पर चाकू से हमला करने की जानकारी मिली थी। इसी दौरान सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुए। टीम ने वायरल वीडियो फुटेज का विश्लेषण करने के बाद आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

गैंगस्टर नीरज बवाना से था प्रभावित
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोनों गैंगस्टर नीरज बवाना से प्रभावित थे। वह उसकी वीडियो देखते थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों ने छठी कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी। आरोपियों के कई वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हैं। जहांगीरपुरी में घटना को अंजाम देने से पहले इन लोगों ने पीसीआर वैन के पास एक युवक पर ईंट से हमला कर दिया और पुलिस के सामने हमला करने का दावा कर उस वीडियो को इंस्टाग्राम पर डाला था। इस मामले में भी पुलिस को दोनों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed