फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two accused of extorting money from people in the name of sextortion arrested

Cyber Fraud: लोगों को सेक्सटॉर्शन के नाम पर जाल में फंसाते, फिर चलाते ठगी का खेल; दो गिरफ्तार

Fri, 08 Mar 2024 07:37 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 08 Mar 2024 07:37 AM IST
विज्ञापन
Two accused of extorting money from people in the name of sextortion arrested
Cyber Crime - फोटो : iStock

देशभर के लोगों को सेक्सटॉर्शन के नाम पर जाल में फंसाकर वसूली करने वाले गिरोह का पूर्वी जिले की साइबर थाना पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस संबंध में मेवात क्षेत्र के डीग से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान गांव सोलपुर-पीली, डीग राजस्थान निवासी महफूज (39) और आमिर खान (26) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के पास से सात मोबाइल, 11 सिमकार्ड व अन्य सामान बरामद किया है। आरोपियों ने पूर्वी दिल्ली के एक बुजुर्ग डॉक्टर से साढ़े आठ लाख रुपये से ज्यादा वसूले थे। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से बिहार, गुजरात, यूपी, हरियाणा, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और राजस्थान की 25 शिकायतें जोड़ी हैं।
विज्ञापन


पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अपूर्वा गुप्ता के अनुसार, आरोपियों ने कुछ ही दिनों में 62 लाख रुपये ठगे हैं। पुलिस ने इनके छह बैंक खातों की जानकारी जुटाई है। आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस साथियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पिछले दिनों पूर्वी दिल्ली निवासी 71 वर्षीय एक डॉक्टर ने सेक्सटॉर्शन की शिकायत साइबर थाने में दर्ज कराई थी। उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप वीडियो कॉल आई। इस दौरान आरोपियों ने उनकी अश्लील वीडियो बना ली। बाद में उसे वायरल करने की धमकी देकर 8.60 रुपये वसूल लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआई तलविंदर सिंह, हवलदार राहुल व अन्यों की टीम ने बैंक खातों और आरोपियों के सीडीआर की पड़ताल की। जांच के बाद पता चला कि वसूली गई रकम हरियाणा, पंजाब और महाराष्ट्र के अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर होकर निकाल ली गई थी। मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की तो वह मेवात के डींग की मिली। 28-29 की रात को टीम ने गांव सोलपुर में तड़के चार बजे छापा मारकर महफूज और आमिर खान को दबोच लिया। दोनों ने तीन और साथियों की जानकारी दी। पुलिस इनकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed