फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two accused arrested in Kanjhawala murder case

कंझावला हत्याकांड का खुलासा: इस शक में दो युवकों ने उतारा था मौत के घाट, नग्न अवस्था में मिला था युवक का शव

Sat, 23 Apr 2022 10:11 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 23 Apr 2022 10:11 PM IST
सार

घटना वाले दिन युवक को आरिपियों ने बातचीत करने के इरादे से बुलाया। कहासुनी होने पर उसे पीट-पीट कर मार डाला। आरोपियों ने युवक के सिर को कुचल दिया और शव को खाली प्लॉट में फेंककर फरार हो गए। 

विज्ञापन
Two accused arrested in Kanjhawala murder case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कंझावला इलाके में महिलाओं पर गलत निगाह रखने के शक में दो लोगों ने एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी। पांच दिन पहले युवक का शव एक प्लॉट में नग्न अवस्था में मिला था। पुलिस ने आस-पास के इलाके के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। जिसमें मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने इनके निशानदेही पर खून से सने कपड़े और मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कराला निवासी राजकुमार और बेगमपुर निवासी कार्तिक के रूप में हुई है। 19 अप्रैल को पुलिस को वर्धमान एन्क्लेव, शिव विहार, कराला में पानी से भरे एक खाली प्लॉट में एक युवक का शव पड़े होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया। युवक का शव नग्न अवस्था में था और उसके शरीर पर चोट के निशान थे। 
विज्ञापन

 

आस-पास के लोगों से पूछताछ में मृतक की शिनाख्त कराला के शिव विहार निवासी जोगिंदर के रूप में हुई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। फुटेज में दो संदिग्ध नजर आए। पुलिस उनकी पहचान करने में जुट गई। आरोपियों की पहचान होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की और शुक्रवार दोपहर आरोपियों को इलाके से दबोच लिया। 


 

पूछताछ में आरोपियों ने पहले आनाकानी की, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना जुर्म कबूल कर लिया। कार्तिक ने बताया कि मृतक उसके परिवार की महिलाओं पर गलत नजर रखता था। इस बात को लेकर मृतक के साथ उनका विवाद भी हो चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed