फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   twitter handle of kapil mishra banned after political row  

विवादित पोस्ट के बाद ट्विटर ने कपिल मिश्रा का अकाउंट किया बंद

Wed, 30 Oct 2019 07:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 30 Oct 2019 07:23 AM IST
विज्ञापन
twitter handle of kapil mishra banned after political row  
Kapil Mishra - फोटो : Twitter

आप से भाजपा में शामिल पूर्व विधायक कपिल मिश्रा के ट्वीट को लेकर घमासान मचा है। ट्विटर ने इसके बाद मंगलवार को कपिल के हैंडल को प्रतिबंधित कर दिया। आप नेता महमूद अहमद ने कपिल के खिलाफ जामिया नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा ने इस मामले से पल्ला झाड़ लिया है।

विज्ञापन


सोमवार को कपिल मिश्रा ने ट्विटर पर अल्पसंख्यक समुदाय का फोटो पोस्ट करते हुए जनसंख्या नियंत्रण की बात कही थी। इसे लेकर हंगामा खड़ा हो गया। मिश्रा का ट्वीट करीब 7 घंटे तक ट्रेंड करता रहा। कपिल मिश्रा का कहना है कि ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद धमकियां भी मिलने लगीं। इसके बाद ट्विटर ने उनके हैंडल को कुछ दिन के लिए प्रतिबंधित कर दिया है।
विज्ञापन


दूसरी ओर, कपिल मिश्रा ने शिकायत करने वाले को लाल किले पर हमला करने वाले आतंकी मतलूब आलम का भाई बताया है। मिश्रा ने अपने बचाव में कहा है कि फोटो को लेकर आपत्ति दर्ज कराने वाले लोगों को इसे हिंदू-मुसलमान के चश्मे से नहीं देखना चाहिए। इस मुद्दे को इंसानियत के नजरिए से देखना चाहिए। जनसंख्या नियंत्रण देश के विकास के लिए बेहद जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आप पर निशाना साधते हुए कपिल ने कहा कि पार्टी खुलेआम आतंकियों के परिवार का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है। कतर और दुबई में बैठे लोग फोन, व्हाट्स एप पर लगातार धमकियां दे रहे हैं। इस विवाद के बाद प्रदेश भाजपा ने पूरे मामले से खुद को किनारे कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed