फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Twin Tower demolition people took last selfie with Twin Towers In Noida

Twin Towers संग आखिरी सेल्फी: सैकड़ों लोगों ने इतिहास बनने जा रहे टावर को कैमरे में किया कैद, कहा- अलविदा

Sat, 27 Aug 2022 09:44 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 27 Aug 2022 09:44 PM IST
सार

सुबह के समय स्वैग ग्रुप की महिलाओं ने ट्विन टावर तक साइकिल राइड की। वहां महिलाओं ने ग्रुप फोटो खिंचवाए। ग्रेनो वेस्ट के मनीष कुमार ने भी ट्विन टावर तक साइकिल राइड की और सेल्फी ली।

विज्ञापन
Twin Tower demolition people took  last selfie with Twin Towers In Noida
ट्विन टावर के साथ सेल्फी लेती महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा के ट्विन टावर रविवार को इतिहास बन जाएंगे। इस कारण शनिवार की शाम तक ग्रेटर नोएडा व ग्रेनो वेस्ट के सैकड़ों लोगों ने ट्विन टावर के पास जाकर सेल्फी ली। साथ ही, ग्रुप फोटो भी खिंचवाए और उसे सोशल मीडिया पर साझा किया। सुबह स्वैग ग्रुप की महिलाओं ने ट्विन टावर तक साइकिल राइड की। वहां महिलाओं ने ग्रुप फोटो खिंचवाए। ग्रेनो वेस्ट के मनीष कुमार ने भी ट्विन टावर तक साइकिल राइड की और सेल्फी ली।

विज्ञापन


डायवर्जन से किराये पर नहीं पड़ेगा असर
ट्विन टावर के ध्वस्तीकरण के दौरान एक्सप्रेसवे पर यातायात डायवर्जन किया जाएगा। वाहनों को कई किमी. घूमकर नोएडा से परी चौक और परी चौक से नोएडा जाना होगा। इसका असर यूपी रोडवेज की बसों पर भी होगा। हालांकि, बसों का संचालन प्रभावित नहीं होगा। ग्रेनो डिपो के एआरएम ललित श्रीवास्तव ने बताया कि डायवर्जन से किराए पर कोई असर नहीं पड़ेगा। बसों को अतिरिक्त घूमना पड़ेगा, लेकिन नोएडा-ग्रेनो के बीच किराए में बदलाव नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed