{"_id":"5e0013ef8ebc3e87b402e9f2","slug":"tussle-with-police-when-stopped-playing-loud-music-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज संगीत बजाने से रोका तो पुलिस से हाथापाई, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज संगीत बजाने से रोका तो पुलिस से हाथापाई, तीन गिरफ्तार
Mon, 23 Dec 2019 06:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 23 Dec 2019 06:40 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंझावला इलाके में सड़क पर कार में तेज आवाज में म्यूजिक बजाने से मना करने पर युवकों ने पीसीआर कर्मियों से दुर्व्यवहार और हाथापाई की। वारदात के बाद भाग रहे कार सवार तीन युवकों को पुलिसकर्मियों ने दबोच लिया।
विज्ञापन
सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट का मामला दर्ज कर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। युवकों की पहचान जटखोड़ निवासी ईनाम, राजीव और विशाल के रूप में हुई।
विज्ञापन
पीसीआर के रोहिणी जोन में कार्यरत एएसआई उम्मेद सिंह की तैनाती शनिवार रात जटखोड़ गांव के पास पीसीआर वैन में थी। उसके साथ वैन में चालक सिपाही विकास मौजूद था। इसी दौरान जटखोड़ कम्यूनिटी सेंटर के पास हंगामे की सूचना मिली।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि एक बलेनो कार में तेज आवाज में म्यूजिक बज रहा है और एक युवक कार के सामने खड़े होकर गाली गलौज कर रहा है। यह देख कर उम्मेद सिंह ने उस युवक को रोका लेकिन वह शांत नहीं हुआ।
इसी दौरान दो अन्य युवक वहां पहुंच गए और पुलिस ने डर नहीं होने की बात कहकर उम्मेद का हाथ पकड़कर हाथापाई करने लगे। सिपाही विकास ने ऐसा करने से मना किया लेकिन युवक हाथापाई करते रहे।
एएसआई ने तुरंत वायरलेस से आला अधिकारियों को सूचना दी। यह सुनकर तीनों युवक कार में बैठकर भाग गए। सूचना पर पहुंची दो अन्य पीसीआर वैन ने कार का पीछा कर रोक लिया।