फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tussle in DERC public hearing between BJP and AAP leaders in Delhi

दिल्ली: बिजली मुद्दे पर जनसुनवाई में भाजपा-आप नेता भिड़े,  नेता प्रतिपक्ष ने थाने में दी शिकायत

Thu, 11 Jul 2019 06:34 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 11 Jul 2019 06:34 AM IST
विज्ञापन
Tussle in DERC public hearing between BJP and AAP leaders in Delhi
विद्युत विनियामक आयोग की जन सुनवाई में आप व भाजपा नेताओं में धक्का-मुक्की - फोटो : अमर उजाला

बिजली मुद्दे पर दिल्ली की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। बिजली की दरें निर्धारित करने के लिए लोधी रोड स्थित स्कोप कन्वेंशन सेंटर के सभागार में दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग की जन सुनवाई में आप व भाजपा नेताओं में धक्का-मुक्की व मंच पर जमकर झड़प हुई। आप विधायक जनरैल सिंह ने नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता के हाथ से याचिका को खींचकर फाड़ा कर फेंक दिया। इसके बाद मंच पर आप विधायक नितिन त्यागी व नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता के साथ तीखी झड़प हुई। गुप्ता ने इसकी शिकायत लोधी रोड स्थित थाने में की है।

विज्ञापन


फिक्स चार्ज कम करने, रेग्यूलेटरी एसेट का सीएजी ऑडिट कराने, बिजली दर बढ़ाने को लेकर डीईआरसी में बुधवार को जनसुनवाई हुई। डीईआरसी की जनसुनवाई में जबरदस्त हंगामा हुआ। मंच पर आप व भाजपा विधायक एक दूसरे से भिड़ गए। एक दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई, पोस्टर लहराए गए। हालात यहां तक पहुंच गई कि दिल्ली पुलिस को बुलाना पड़ा। पहला सेशन बिना चर्चा के ही राजनीति की भेंट चढ़ गया। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने इस पूरे मामले की शिकायत थाने में की है और दोषियों के खिलाफ कार्यवाई करने की मांग की है वहीं आप विधायक ने राखी बिड़लान ने आम आदमी की महिला विधायकों पर गंदे इशारे व अभद्र टिप्पणी करने का आरोप विधायक देवेंद्र सेहरावत पर मढ़ा है।
विज्ञापन


डीईआरसी की जनसुनवाई में आम आदमी पार्टी की खुला गुंडागर्दी: विजेंद्र गुप्ता
विधानसभा नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने सुनवाई के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि आप विधायक जनसुनवाई के दौरान गुंडागर्दी कर रहे थे। लोधी रोड थाने में शिकायत दी गई है और दोषियों के विरूद्ध जल्द कार्यवाई की मांग की गई है। आप विधायकों ने बदतमीजी व हिंसा करने की कोशिश की। विधायक जनरैल सिंह ने याचिका को उनके हाथ से खींचकर फाड़ा और फेंक दिया। आप नेता मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अपनी पार्टी की सिर्फ  पर महिमामंडन कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जनसुनवाई के मंच पर बात रखने से रोक दिया गया। विधायक ओमप्रकाश शर्मा, जगदीश प्रधान, अनिल वाजपेई और कर्नल देवेन्द्र सहरावत को भी बात रखने से रोका गया और उनके साथ हाथापाई की गई। निजी सहायक गोल्डी शर्मा के साथ मारपीट की गई और उनके कपड़े फाड़ दिए गए। भाजपा किसी भी कीमत पर उपभोक्ताओं पर और अधिक बोझ नहीं डालने देगी। दिल्ली सरकार ने बिजली के बिलों में फिक्स चार्जेस में 6 गुना वृद्धि की है। 

डीईआरसी के चेयरमैन की भूमिका पर भी उठाए सवाल

शर्म आनी चाहिए भाजपा को: सौरभ भारद्धाज
आप के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा विधायक इसलिए दुखी थे कि आप विधायक वीआईपी एरिया में क्यों बैठे है। देरी से पहुंचने के बावजूद पहले मंच पर बोलने की मांग कर रहे थे। भाजपा विधायकों ने आप विधायक राखी बिड़लान के हाथ से कागज छीन कर फाड़ दिए। भाजपा वालो शर्म करो उत्तर प्रदेश में बिजली के दाम कम करो।महिला विधायकों के साथ अभद्र व्यवहार किया:राखी बिड़लान

आप विधायक राखी बिड़लान ने विजेंद्र गुप्ता पर महिला विधायकों को मंच पर बोलने नहीं देने का आरोप मढ़ा। उन्होंने कहा है कि बिजली मुद्दे पर बोलने वाले कागज तक को फाड़ दिया गया। महिला विधायकों के साथ भाजपा विधायकों ने अभद्र व्यवहार किया। आप के बागी नेता देवेंद्र सेहरावत पर बिड़लान ने अभद्र टिप्पणी करने, गाली देने व गंदे इशारे करने का आरोप मढ़ा। कहा कि दलबदलू नेता सेहरावत की टिप्पणी शर्मनाक है। दिल्ली पुलिस पर भी आरोप लगाया। कहा कि दिल्ली पुलिस की उपस्थिति में चुने हुए प्रतिनिधियों पर गलत टिप्पणी की गई।

डीईआरसी ने आपत्ति व सुझाव मांगा था
बिजली कंपनियों के वार्षिक खर्च व उनकी मांगों को अपनी वेबसाइट पर पेश करने के साथ ही डीईआरसी ने लोगों से आपत्ति और सुझाव मांगे थे। बिजली वितरण कंपनियां डिस्कॉम घाटे का हवाला देकर बिजली की दरें बढ़ाने की मांग कर रही हैं। बिजली खरीद व पारेषण की दरें बढ़ने, सातवें वेतन आयोग लागू होने व न्यूनतम मजदूरी बढने के कारण खर्चे बढ़ने का हवाला दे रही है। 

प्राइवेट कंपनियां बिजली वितरण करती है

बाम्बे सबअर्बन इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई की दो कंपनियां बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड और बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड दक्षिणी दिल्ली, मध्य दिल्ली और पूर्वी दिल्ली में 42 लाख उपभोक्ताओं को बिजली पहुंचाती है। वहीं टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रिब्यूशन लिमिटेड उत्तर दिल्ली और उत्तर पश्चिमी दिल्ली में रहने वाले 16:4 लाख उपभोक्ताओं को बिजली देती है। 

नेताओं का रहा जमावड़ा
जनसुनवाई में भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता, विधायक ओपी शर्मा, जगदीश प्रधान, सुनिल यादव, देवेंद्र सेहरावत, आप विधायक जरनैल सिंह, राखी बिड़लान, सरिता सिंह, वंदना कुमारी, कमांडो सुरेंद्र सिंह, संजीव झा, सोमदत्त, ऋतुराज, प्रवीण कुमार समेत कई नेता मौजूद हैं

मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों फिक्स चार्ज कम करने के लिए कहा था
पिछले दिनों दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली में फिक्स चार्ज कम होने चाहिए। इस पर डीईआरसी को जनसुनवाई करने के लिए कहा गया था। पहले बिजली के फिक्स चार्ज प्रतिकिलोवॉट 20 रुपये लगते थे अब सरकार की बिना अनुमति के बढ़ाकर सवा सौ रुपया कर दिया गया। डीईआरसी के आदेश जारी करने के बाद सरकार के पास कम करने का कोई चारा नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed