{"_id":"6be8f80b3c5ebaf6722c748ea0286bf8","slug":"turmeric-cumin-happened-catechu-and-poisonous-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्दी, कत्था और जीरा सब हुआ ‘जहरीला’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्दी, कत्था और जीरा सब हुआ ‘जहरीला’
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 28 Mar 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश-प्रदेश में गाजियाबाद से होने वाले मसालों की सप्लाई के 27 सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। हल्दी, धनिया, मिर्च समेत सभी खाद्य पदार्थों में मिलावट पाए जाने से लोगों में यह चिंता घर कर रही हैं कि आखिर वह क्या खाएं।
विज्ञापन
क्योंकि मिलावटी पदार्थ घातक होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी नुकसान दायक आैर ‘जहरीले’ हैं। शहर में मसालों का बड़ा कारोबार है। यहां से यूपी और दिल्ली के साथ ही कई प्रदेशों में भी सप्लाई होती है।
विज्ञापन
9-10 जनवरी को फूड कमिश्नर बादल यादव के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान लिए गए 53 और सैंपल की रिपोर्ट मिलने से हड़कंप मच गया। इनमें 27 में जहरीले रसायन मिले पाए गए हैं। व्यापारियों ने जबरदस्त विरोध किया था।
विज्ञापन
इनके सैंपल हुए फेल
1. गोगिया ग्राइंडर्स- रमते राम रोड
2. जीसी फूड्स- ट्रानिका सिटी
3. राघव ट्रेडिंग कंपनी- जीटी रोड गाजियाबाद
4. राधिका इंडस्ट्रियल - जीटी रोड
5. अजंता ग्राइंडर्स- रमतेराम रोड
6. पांच सितारा मसाला कंपनी- मेरठ इंडस्ट्रियल एरिया
7. मोहन मसाला ग्राइंडर्स, शान ए दिलदार वाले- रमतेराम
8. गगन स्पाइसेज- साउथ साइड इंडस्ट्रियल एरिया
9. क्रिस्टल फूड इंडस्ट्रीज- सरसों के तेल
10. लक्ष्मी फूड्स- जीटी रोड इंडस्ट्रीज
11. त्रिलोक फूड्स- कविनगर इंडस्ट्रियल एरिया-
12- के पान फेगरेेंस प्रा.लि. बीआरएस इंडस्ट्रियल एरिया-
13. वाईपी स्पाइसेज प्रा. लि.- जीटी रोड गाजियाबाद
सैंपल की रिपोर्ट आ गई है। सभी दुकानदारों-व्यापारियों के खिलाफ अभियोग दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। मसालों की रिपोर्ट से इसमें मिलावट का अहसास ही परेशान करने वाला है। इनका सेवन किसी हालत में नहीं किया जा सकता। - विनीत कुमार, डीओ गाजियाबाद-नोएडा।
मिलावटी मसालों का प्रयोग बेहद घातक है। जिस प्रकार इनमें जहरीले रसायन और रंग मिले पाए गए हैं, उससे कैंसर, हार्ट व किडनी फेल्योर, लीवर व आंत की टीबी आदि रोग होना तय है। तनाव, आंखों व हड्डियों की कमजोरी का कारण भी मिलावट है। - डा. अविनाश शर्मा, वरिष्ठ फिजीशियन।
सैंपल फेल आने की जानकारी मिली है। जो जुर्माना होगा, भुगत लेंगे। वैसे ये मसाले हमारे नहीं थे। हम तो चक्की चलाते हैं और पिसाई करके कंपनियों को भिजवाते हैं। - अमित कुमार, अजंता ग्राइंडर्स, रमतेराम रोड।