झूठी निकली तुर्की के विमान में बम की अफवाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकॉक से इस्तांबुल जा रहे टीके-65 विमान में उस वक्त हडकंप मच गया जब विमान में बम का एक संदेश विमान में देखा गया। इसके बाद विमान की दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की गई।
इसके बाद विमान के सभी 148 यात्रियों को निकाला गया और विमान को मुख्य रनवे से दूर ले जाकर जांच की गई। इसके लिए NSG को भी अलर्ट कर दिया गया था।
दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई। हालांकि बाद में ये खबर अफवाह साबित हुई।
शीशे पर लिखा था संदेश
जिसके बाद दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर विमान की आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। एयरपोर्ट पर इसके बाद से ही इमरजेंसी घोषित कर दी गई।
विमान की गतिविधियो और आशंका पर CISF और NSG के बीच बैठक भी बुलाई गई। उस दौरान विमान के हाईजैक होने की भी अटकलें लगाई जाने लगी थी।
गृह मंत्रालय में लैंडिंग पर हुई हाईलेवल मीटिंग
इमरजेंसी लैंडिंग के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर सभी विमानों का आवागमन प्रभावित हुआ। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा कार्गो में बम की बारिकी से जांच की गई।
इससे पहले विमान को आइसोलेशन वे पर रखा गया। जबकि गृह मंत्रालय में भी इस इमरजेंसी लैंडिंग को लेकर हाई लेवल मीटिंग बुलानी पड़ी।
चूंकि दिल्ली एयरपोर्ट के पास विमान यात्रियों की कोई सूची नहीं थी इसलिए यात्रियों की पहचान के लिए इस्तांबुल एयरपोर्ट से संपर्क किया गया। ताकि यात्रियों की पहचान की पुष्टि हो सके।