फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tulsi and tricolor will be distributed in 10 thousand houses

10 हजार घरों में वितरित किए जाएंगे तुलसी और तिरंगा, मौसमी रोगों से मिलेगा छुटकारा

Wed, 07 Aug 2019 04:22 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 07 Aug 2019 04:22 AM IST
विज्ञापन
Tulsi and tricolor will be distributed in 10 thousand houses
फाइल फोटो
वायु प्रदूषण के प्रभावों को कम करने और बरसाती रोगों से छुटकारा दिलाने के लिए प्रत्येक इच्छुक परिवार को तुलसी की एक पौध और राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक ‘तिरंगा’ वितरण योजना का शुभारंभ शालीमार बाग स्थित चिल्ड्रन पार्क से किया गया। 
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू की ओर से इस योजना की शुरुआत की गई। इस मौके पर पर्यावरण प्रेमियों सहित आरडब्ल्यूए सदस्य भी मौजूद रहे। 

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण का खतरा मंडरा रहा है। इसे अगर समय रहते नियंत्रित नहीं किया गया तो मानवता के अस्तित्व पर कई तरह के सवाल उठने लगेंगे। इसे दूर करने के लिए पर्यावरण की शुद्धता के लिए प्रयास और तेज करने होंगे। 
विज्ञापन


उत्तरी दिल्ली नगर निगम के नेता सदन एवं वार्ड-63 पार्षद तिलक राज कटारिया ने कहा कि अभियान के तहत 10 हजार तुलसी के पौधे और झंडे वितरित किए जाएंगे। बरसात का मौसम तुलसी पौधरोपण के लिए उत्तम समय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौसम में होने वाले खांसी, जुकाम और बुखार के उपचार में तुलसी का उपयोग किया जा सकता है। निगम क्षेत्र के प्रत्येक घर में तुलसी का पौधा वितरित करने का उद्यान विभाग के कर्मियों ने संकल्प लिया है। यह अभियान 14 अगस्त तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed