फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tuesday was the coldest day of the season in Delhi-NCR fog can be seen for the first time on Wednesday

Weather: दिल्ली-NCR में बारिश से लुढ़का पारा, अब हवाएं बढ़ाएंगी ठंड; गर्म कपड़े खरीदते दिखे लोग

Wed, 18 Oct 2023 12:01 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 18 Oct 2023 12:01 AM IST
सार

Mausam Ki Jankari: प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से सात डिग्री कम है। इसकी बड़ी वजह बारिश और ठंडी हवा बनी।

विज्ञापन
Tuesday was the coldest day of the season in Delhi-NCR fog can be seen for the first time on Wednesday
राजधानी में सर्दी की आहट होने लगी है, ऐसे में लोगों ने सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़ों की खरीदारी श - फोटो : भूपिंदर सिंह

विस्तार

बारिश के साथ ठंडी हवा के बीच पारा लुढ़कने से दिल्ली-एनसीआर ने मंगलवार को दिनभर सर्दी महसूस हुई। यह इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 5.4 एमएम बारिश दर्ज हुई। वहीं दिनभर उत्तरी दिशाओं से ठंडी हवा चलने से दिन का तापमान सामान्य से सात डिग्री नीचे गिर गया। करीब आठ किमी प्रति घंटे की गति से हल्की ठंडी हवा से अधिकतम तापमान इस सीजन में पहली बार 26.2 डिग्री सेल्यिस रिकॉर्ड किया गया। 

विज्ञापन

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार से अधिकतम तापमान में कुछ बढ़त होगी। हवा की दिशा भी बदलकर उत्तर से उत्तर-पश्चिम होगी। पहाड़ों से दिल्ली-एनसीआर में पहुंचने वाली हवा न्यूनतम तापमान में भी कमी लाएगी। वहीं बुधवार को इस सीजन में दिल्ली में पहली बार धुंध भी देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से सात डिग्री कम है। इसकी बड़ी वजह बारिश और ठंडी हवा बनी। वहीं न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम दर्ज किया गया। विशेषज्ञों का कहना है कि मौसमी बदलाव के कारण सोमवार को दिन में हल्की ठंड महसूस हुई, वहीं मंगलवार को दिन भर ठंड महसूस हुई। मंगलवार को बारिश के कारण सात डिग्री तक पारा नीचे खिसकने से इस सीजन में पहली पर दिन में भी ठंड महसूस की गई।

विज्ञापन

मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को पहाड़ों की बर्फबारी का असर दिल्ली-एनसीआर में देखने को मिला। बुधवार से दिल्ली-एनसीआर में पहुंचने वाली हवा की दिशा उत्तर पश्चिमी होगी। पर्वती क्षेत्र से आने वाली हवा से तापमान में और भी गिरावट आने का अंदेशा है। रात के समय तेजी से पारा गिरेगा। हालांकि दिन में धूप खिली रहने के कारण दिन का तापमान बढ़ सकता है। विभाग का कहना है कि अगले छह दिनों में दिल्ली का अधिकतम तापमान बढ़कर 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान घटकर 19 डिग्री तक पहुंच सकता है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार आसमान साफ रहेगा। सुबह हल्की धुंध छा सकती है। अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

गर्म कपड़ों की बढ़ी मांग
मंगलवार को बढ़ी ठंड के साथ दिल्ली के बाजारों में गर्म कपड़े की मांग बढ़ गई है। मंगलवार को जनपथ और सरोजनी नगर मार्केट में लोगों को गर्म कपड़े खरीदते हुए देखा गया। वहीं काफी लोग मंगलवार को गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकले। खासकर रात के समय लोग गर्म कपड़े में दिखाई दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed