{"_id":"5c9c3d87bdec2275a46a07e2","slug":"trying-to-spoil-peace-with-viral-video-of-fracture-gang-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रैक्चर गैंग का वायरल हुआ वीडियो, बताई जा रही साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रैक्चर गैंग का वायरल हुआ वीडियो, बताई जा रही साजिश
Thu, 28 Mar 2019 08:50 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 28 Mar 2019 08:50 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम में होली वाले दिन क्रिकेट खेलने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में कुछ समय पहले फरीदाबाद में पकड़े गए फ्रैक्चर गैंग के वायरल वीडियो से जोड़कर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया पर चल रहे इस वीडियो को गुरुग्राम विवाद का बताया जा रहा है। पुलिस शिकायत मिलने पर जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन
गत 13 मार्च को क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने फ्रैक्चर गैंग के चार बदमाशों कुलभूषण, अंकित, दीपक, मनोज को गिरफ्तार किया था। आरोपी लूटपाट व रंजिशन हमला कर हाथ पैर तोड़ते थे। बदमाश वारदात का वीडियो बनाकर उसे वायरल करते थे, ताकि उनका रौब बने। बदमाशों का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें आरोपी एक युवक को लोहे के पाइपों से बुरी तरह पीट रहे थे।
विज्ञापन
हाल ही में होली पर गुरुग्राम में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद यह वीडियो एक बार फिर वायरल हो रहा है। इस बार इस वीडियो को गुरुग्राम प्रकरण का बताकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। फेसबुक, यूट्यूब सहित कई अन्य सोशल मीडिया पर यह वीडियो चल रहा है। पुलिस इसे गलत बता रही है।
विज्ञापन
एसीपी क्राइम अनिल कुमार ने बताया कि फ्रैक्चर गैंग का सरगना कुलभूषण जेल में है। उसका गुरुग्राम प्रकरण से कोई लेना देना नहीं है। जो भी वीडियो वायरल हो रहा है, वह गलत है। यदि पुलिस के पास शिकायत आती है तो उस पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।