फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Try to burn three including businessman alive in car in greno

व्यापारी समेत 3 को कार में जिंदा जलाने की कोशिश, शीशा तोड़कर किया पेट्रोल बम से हमला

Tue, 29 Jan 2019 06:47 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 29 Jan 2019 06:47 AM IST
विज्ञापन
Try to burn three including businessman alive in car in greno
पेट्रोल बम से कार पर हमला - फोटो : अमर उजाला

कार में सवार बिल्डिंग मेटीरियल व्यापारी समेत तीन लोगों को जिंदा जलाने की कोशिश की गई। व्यापारी, उनके पिता और ताऊ के बेटे ने कार से कूदकर जान बचाई। आरोप सात लोगों पर लगा है। हमले में उनकी स्विफ्ट कार में आग लग गई। उसमें रखे जरूरी दस्तावेज व तीन लाख रुपये जल गए। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने चार नामजदों और तीन अज्ञात पर केस दर्ज किया है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


गुलिस्तानपुर गांव निवासी प्रदीप चौहान ने बताया कि उनकी सूरजपुर कस्बे में बिल्डिंग मेटीरियल की दुकान है। प्रदीप के मुताबिक, 24 जनवरी को गांव निवासी दो सगे भाई मोबाइल चोरी कर भाग रहे थे। इन्हें पकड़ने के बाद पिटाई की गई तो उन्होंने अंजाम भुगतने की धमकी दी। 25 जनवरी की रात 11:45 बजे प्रदीप चौहान, उनके पिता ब्रह्मजीत चौहान और ताऊ के बेटे गजेंद्र चौहान स्विफ्ट कार में शादी समारोह से लौट रहे थे। शिव मंदिर के पास पहुंचते ही घात लगाए बैठे सात लोगों ने उनकी कार का शीशा तोड़ा और पेट्रोल बम से हमला कर दिया। इससे कार में आग लग गई। 
विज्ञापन


कार में सवार तीनों लोगों ने कूदकर जान बचाई। आग से कार को क्षति पहुंची और उसमें रखे जरूरी दस्तावेज, एटीएम कार्ड और तीन लाख रुपये जल गए। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने अनिल, उसके भाई सुनील, देवेंद्र, बल्लू और तीन अज्ञात पर हत्या की कोशिश आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई है। पूछताछ के लिए एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- निशांक शर्मा, सीओ ग्रेटर नोएडा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed