फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Car Accident News: Truck Rams Into Car In North Delhi Civil Lines Area One Girl Killed, Three Injured

Delhi Accident : दो ट्रकों की चपेट में आई कार, युवती की दर्दनाक मौत, गुरुद्वारे से घर जा रहे थे चार लोग

Mon, 07 Aug 2023 07:09 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 07 Aug 2023 07:09 PM IST
सार

Delhi Road Accident : ये सभी लोग शीशगंज गुरुद्वारा से नेहरू विहार तिमारपुर जा रहे थे। कार को हरमिंदर सिंह चला रहे थे।

विज्ञापन
Delhi Car Accident News: Truck Rams Into Car In North Delhi Civil Lines Area One Girl Killed, Three Injured
मृतक अमनदीप कौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में रविवार देर रात चंदगीराम अखाड़े के पास लाल बत्ती पर ट्रक के पीछे खड़ी एक कार को दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। दो ट्रकों के बीच आकर कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने राहगीरों की मदद से किसी तरह कार सवार मां-बेटी समेत चार लोगों को नजदीकी ट्रामा सेंटर पहुंचाया।

विज्ञापन

अस्पताल में अमनदीप कौर (22) को मृत घोषित कर दिया गया जबकि अमनदीप की मां पुष्पा (52) इसके मौसेरे भाई बंटी (30) और फुफेरे भाई हरमिंदर सिंह (33) का अस्पताल में इलाज जारी है। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों ट्रक के अलावा कार कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस ने सब्जी मंडी मोर्चरी में पोस्टमार्टम के बाद अमनदीप का शव परिवार के हवाले कर दिया है। घायलों में बंटी की हालत नाजुक बताई जा रही है। सिविल लाइंस थाना पुलिस मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच में जुटी है। पुलिस आरोपी कार चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक अमनदीप कौर परिवार के साथ बी-ब्लॉक, नेहरू विहार, तिमारपुर में रहती थी। इसके परिवार में पिता हरचरण सिंह उर्फ निक्कू के अलावा मां पुष्पा और एक बड़ा भाई गुरप्रीत सिंह है। अमनदीपक मैकअप आर्टिस्ट थी। इसके पिता हरचरण का निक्कू स्टूडियो के नाम से उत्तरी दिल्ली में अपना स्टूडियो है।

हरचरण अपने बेटे गुरप्रीत के साथ मिलकर स्टूडियो चला रहे थे। रविवार को छुट्टी पर गुरुग्राम से अमनदीप का कजिन (मौसेरा भाई) आया हुआ था। रात को अचानक गुरुद्वारा सीसगंज दर्शन और चांदनी चौक में चाट खाने का प्लान बना। अमनदीप ने कॉल कर अपनी बुआ के बेटे हरमिंदर को हरदेव नगर से बुला लिया।

हरमिंदर अपनी मारुति ए-स्टार कार ले आया। चारों कार में सवार होकर गुरुद्वारे गए। वहां दर्शन करने के बाद सभी कार में सवार होकर देर रात को नेहरू विहार लौटने लगे। इस बीच रिंग रोड पर चंदगीराम अखाड़े की लाल बत्ती पर हरमिंदर ने अपनी कार एक ट्रक के पीछे रोक ली। तभी पीछे से आए ट्रक ने इनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही कार के परखच्चे उड़ गए। राहगीर मदद को भागे। खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को कार से निकालकर नजदीकी ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, जहां अमनदीप कौर को मृत घोषित कर दिया। हादसे में बंटी को गंभीर चोटें आई हैं। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। अस्पताल में पुष्पा और हरमिंदर का इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed