फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Truck loaded with iron rods overturns into a drain; driver dies.

Delhi NCR News: सरिया से भरा ट्रक नाले में पलटा, चालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
बादलपुर के छपरौला के पास हादसा, झपकी आने की वजह से दुर्घटना होने की आशंका
विज्ञापन

गैस कटर और हाइड्रा की मदद से करीब दो घंटे में केबिन में फंसे चालक को निकाला जा सका
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह जीटी रोड पर सरिया से भरा एक ट्रक नाले में पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक आमिर (28) की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आने को हादसे की वजह माना जा रहा है।

मृतक आमिर बुलंदशहर के जेहरा गांव का निवासी था। वह दादरी से सरिया लेकर गाजियाबाद जा रहा था। बादलपुर क्षेत्र के छपरौला गांव के पास जीटी रोड पर ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया। ट्रक पहले सड़क किनारे बिजली के पोल से टकराया। इसके बाद वह गहरे नाले में जा पलटा। हादसे के कारण ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक आमिर केबिन के भीतर फंस गया।
विज्ञापन

हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। बादलपुर पुलिस राहत दल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। चालक को निकालने के लिए हाइड्रा मशीन और गैस कटर से करीब दो घंटे तक बचाव अभियान चला। केबिन काटकर आमिर को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि प्रथम दृष्टया झपकी आने से हादसा होने की आशंका है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed