फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Truck hit two brothers in Amar Colony and one died

दिल्ली हिट एंड रन केस: ट्रक चालक ने ले ली जान, स्कूटी में टक्कर मार हुआ फरार; मौके पर एक ने तोड़ा दम

Mon, 08 May 2023 10:19 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 08 May 2023 10:19 PM IST
सार

दिल्ली के अमर कॉलोनी में एक ट्रक ने दो भाईयों को टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई है। पुलिस मामला दर्जकर चालक की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
Truck hit two brothers in Amar Colony and one died
demo pic - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अमर कॉलोनी थाना इलाके कैप्टन गौड़ मार्ग पर रविवार रात को ट्रक ने स्कूटी सवार दो भाईयों की टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों भाई स्कूटी समेत नीचे गिर पड़े। ट्रक चालक ने मौके से भागने के दौरान 30 वर्षीय नरेश को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे चचेरे भाई रिंकू को चोटे लगी हैं। अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने मामला दर्जकर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि संत नगर, बुराड़ी में रहने वाला नरेश कुमार फोटाग्राफर का काम करता था। उसका 17 वर्षीय चचेरा भाई  रिंकू भी उसके साथ काम करता था। ये दोनों ओखला में शादी में फोटाग्राफरी का काम कर घर लौट रहे थे। कैप्टन गौड़ मार्ग पर ओखला सब्जी मंडी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों भाईयों को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने नरेश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed