{"_id":"65360724fd1640c9d4078337","slug":"truck-collides-with-footover-bridge-in-delhi-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: फुटओवर ब्रिज से टकराई ट्रक, ब्रिज का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: फुटओवर ब्रिज से टकराई ट्रक, ब्रिज का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त
Mon, 23 Oct 2023 11:10 AM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 23 Oct 2023 11:10 AM IST
सार
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में क्रेन लादकर ले जा रही एक ट्रक फुटओवर ब्रिज से टकरा गई। इस दौरान फुटओवर ब्रिज का एक बड़ा हिस्सा टूटकर गिर गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में ललिता पार्क के पास रविवार देर रात एक ट्रक पर लदी क्रेन फुटओवर ब्रिज से टकरा गई। क्रेन के टकराने से फुटओवर ब्रिज का एक बड़ा हिस्सा गिर गया, जिसकी वजह से रोड की एक कैरेजवे को बंद करना पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने फुटओवर ब्रिज के हिस्से को हटाकर हालात सामान्य किए। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, अक्षरधाम मंदिर के पास एक क्रेन लोड करके गीता कॉलोनी पुस्ता रोड के माध्यम से बुराड़ी दिल्ली ले जाया जा रहा है। रात को जब ट्रेलर ट्रक ललिता पार्क फुटओवर ब्रिज के नीचे से गुजर रहा था, तभी हुई क्रेन पुल से टकरा गई। जिससे पुल का एक हिस्सा सड़क पर गिर गया और एक तरफ का यातायात अवरुद्ध हो गया। पुलिस ने सड़क साफ कर दी है और यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।
विज्ञापन
एफआईआर नंबर 581/23 दिनांक 23-10-23 के तहत आईपीसी की धारा 279/427 के तहत लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है। साथ ही ड्राइवर नीरज (28) निवासी सराय खानी, थाना सुजानपुर जिला जौनपुर को पकड़ लिया गया है। आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन