फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   truck collides with bus and several other vehicles in pitampura

पीतमपुरा के एलिवेटेड रोड पर ट्रक ने मचाया कोहराम, स्कूटी, कार, मिनी टेंपो और बस में मारी टक्कर

Sat, 11 Aug 2018 10:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 11 Aug 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
truck collides with bus and several other vehicles in pitampura
पीतमपुरा एक्सिडेंट

पीतमपुरा से रोहिणी जाने वाले एलिवेटेड रोड पर शनिवार दोपहर एक बेकाबू ट्रक ने स्कूटी, कार, मिनी टैंपो और बस में टक्कर मार दी। हादसे किसी जान नहीं गई लेकिन 8 लोग घायल हो गए। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


हादसे के बाद कन्नौज निवासी आरोपी ट्रक चालक पुष्पेंद्र भाग गया। पुलिस कन्नौज निवासी हेल्पर विनय से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि ट्रक का ब्रेक ठीक था। आशंका है कि कार में टक्कर लगने पुष्पेंद्र डर गया और वह ट्रक को भागने की कोशिश करने लगा। इस दौरान इस दौरान वाहनों को टक्कर मारता चला गया।
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त असलम खान ने बताया कि दोपहर करीब 3 बजे सूचना मिलते ही पुलिस, पीसीआर कर्मी, कैट्स एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की पहचान जहांगीरपुरी निवासी शिवशंकर (31), उत्तम नगर निवासी अनीश (30) उसका छोटा भाई अंशुल (26), नांगलोई निवासी अरुण कुमार (42), मोती नगर निवासी अंकित कुमार (26), स्वरूप नगर निवासी मनीष कुमार (36), नांगलोई निवासी कमलेश (49) और पुनीत जैन (26) के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन






पुलिस के मुताबिक, हादसे में हरियाणा रोडवेज की बस समेत 7-8 वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। ट्रक और बस के बीच में फंसकर एक कार के परखच्चे उड़ गए हैं। विनय ने बताया कि मुंडका से लोहे का चादर ट्रक पर लादने के बाद कानपुर जा रहे थे।
 

काफी तेज गति में था ट्रक

truck collides with bus and several other vehicles in pitampura
pitampura accident
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के समय चालक तेज रफ्तार से ट्रक चला रहा था। उसने सबसे पहले एक कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार पलट गई। इसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे करीब पांच कारों, मिनी टेंपो, स्कूटी और बाइक को टक्कर मारने के बाद हरियाणा रोडवेज की बस से भिड़ गई। ट्रक रुकते ही आरोपी चालक पुष्पेंद्र भाग निकला जबकि लोगों ने विनय को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed