जब बीच सड़क पर ट्रक ने एक के बाद एक 5 कारों को मारी टक्कर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआईबी चौकी के पास शुक्रवार दोपहर को ईंट से भरे एक ट्रक के ब्रेक फेल हो गए। चढ़ाई पर रुका ट्रक पीछे की ओर उतरने लगा। जिसकी चपेट में आकर पीछे खड़ी पांच कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। ट्रक को आता देख कार सवार लोगों तुरंत कार से उतर गए।
यह देख ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। जिससे करीब एक घंटे तक एनआईबी चौकी के पास जाम लग गया। रूट डायवर्ट करके जाम को दूर कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रक ओवरलोड था और स्पीड में रहने पर ब्रेक फेल होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
सेक्टर-58 थाना इंस्पेक्टर पंकज राय ने बताया कि सेक्टर-62 एनआईबी चौकी के पास ईंटों से लदे एक ट्रक को पुलिस ने जांच के लिए रोका था। चालक कागज लेकर ट्रक को रोककर दस्तावेज चेक कराने पुलिस के पास गया।
जब वह कागज चेक कराने के बाद ट्रक को लेकर जाने लगा तो ट्रक अचानक पीछे की ओर उतरने लगा। पांच कारों को क्षतिग्रस्त करने के बाद ट्रक रुक गया। क्षतिग्रस्त कारों को देख चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। जिसके चलते वहां पर करीब 1 घंटे तक जाम लग गया।
पुलिस ने वाहनों को दूसरी सड़क पर डायवर्ट किया और ट्रक को जब्त कर लिया। पुलिस का कहना है कि अभी तक वाहन स्वामियों की ओर से ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर नहीं दी है।
यदि वह शिकायत देंगे तो मामला दर्ज कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि एन-24 पर चंद कदम के बाद ट्रक चढ़ जाता और अगर उस पर ब्रेक फेल होते तो ट्रक से जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था।