{"_id":"65e3f0084fb03baa3a063145","slug":"truck-and-car-collide-on-badarpur-flyover-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में दर्दनाक हादसा: ट्रक और कार में आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर, तीन लोगों की हुई मौत और चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में दर्दनाक हादसा: ट्रक और कार में आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर, तीन लोगों की हुई मौत और चार घायल
Sun, 03 Mar 2024 09:05 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 03 Mar 2024 09:05 AM IST
सार
Badarpur Flyover Accident Today : हादसा बदरपुर फ्लाईओवर पर हुआ है। कार डिवाइडर तोड़ के दूसरे कैरेजवे पर पहुंच गई। ट्रक और कार में हुई आमने-सामने की टक्कर में तीन युवकों ने दम तोड़ दिया। बाकी चार लोगों की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
Delhi Accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी दिल्ली के बदरपुर इलाके में देर रात हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। तीन अभी हॉस्पिटल में भर्ती हैं, जबकि एक शख्स की हालत चिंताजनक बनी हुई है। सभी घायल और मृतक फरीदाबाद में रिसेप्शन पार्टी अटेंड करके देर रात दिल्ली लौट रहे थे। उसी समय यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
इस मामले की पुष्टि करते हुए डीसीपी साउथ ईस्ट राजेश देव ने बताया कि देर रात 12:48 पर पीसीआर कंट्रोल रूम को एक्सीडेंट की सूचना दी गई थी। बताया गया की कार और ट्रक में टक्कर हुई है। बदरपुर फ्लाई ओवर पर होंडा शोरूम के पास। पुलिस टीम पहुंची तो पूछताछ में पता चला कि यूपी नंबर की ऑल्टो कार फरीदाबाद की तरफ से दिल्ली आ रही थी। उसमें सवार लोग शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी अटेंड करने के बाद लौट रहे थे। कार में 7 लोग थे, बदरपुर फ्लाई ओवर पर ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और कार डिवाइडर से टकराकर दूसरी तरफ चली गई और उधर ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन
कार सवार सात लोग इसमें गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी को एम्स ट्रामा सेंटर में ले जाया गया, जिसमें तीन को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। चौथे की हालात सीरियस बनी हुई है। तीन का हालत में सुधार हो रहा है। मृतकों की पहचान राज, संजू और दिनेश के रूप में हुई है। घायलों की पहचान नीरज, अजीत, विशाल और अंशुल के रूप में हुई हैं यह सभी ओखला के संजय कॉलोनी के रहने वाले हैं।
विज्ञापन