फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Troubled over not finding wife body, the man committed suicide in the police station

पत्नी का शव नहीं मिलने से परेशान युवक ने थाने में की खुदकुशी

Tue, 10 Dec 2019 04:54 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 10 Dec 2019 04:54 AM IST
विज्ञापन
Troubled over not finding wife body, the man committed suicide in the police station
फांसी - फोटो : social media

पत्नी का शव नहीं मिलनेे से परेशान एक युवक ने रविवार शाम नरेला औद्योगिक क्षेत्र थाने के बाथरूम में फांसी लगाकर जान दे दी। एक दिन पहले उसकी पत्नी की संदिग्ध हालत में मौत हुई थी। युवक अपनी पत्नी का शव मांगने थाने पहुंचा था। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की एसडीएम जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उसका डेढ़ साल पहले प्रेम विवाह हुआ था। महिला के परिवार वालों के दिल्ली नहीं आने की वजह से उसका पोस्टमार्टम नहीं किया गया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृत युवक की शिनाख्त बवाना जेजे कालोनी निवासी निवासी राशिद (21) के रूप में हुई है। मूलत: बरेली यूपी का रहनेे वाला राशिद अपनी पत्नी रवीना (20) और चार माह की बेटी के साथ रहता था और मोटर मैकेनिक का काम करता था। शनिवार शाम पुलिस को अस्पताल से रवीना की संदिग्ध हालत में मौत होने की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच में पता चला कि रवीना बाथरूम में अचेत अवस्था में मिली थी जिसे उसके पति ने अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

राशिद ने पुलिस को बताया रवीना बरेली में उसके पड़ोस में रहती थी। डेढ़ साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया और वह दिल्ली में आकर रहने लगे। चार माह पहले उसकी एक बेटी हुई। चूंकि शादी के सात साल पूरे नहीं हुए थे इसलिए पुलिस ने घटना की जानकारी एसडीएम को दी। साथ ही पुलिस ने रवीना के परिवार वालों को भी इसकी जानकारी दी।

युवक पत्नी का शव मांगने पहुंचा था थाना  

पुलिस ने बताया कि पत्नी की मौत से राशिद परेशान था। रविवार शाम तक पत्नी का शव नहीं मिलने से वह डिप्रेशन में आ गया। वह सीधा नरेला औद्योगिक क्षेत्र थाने पहुंचा और जांच अधिकारी से पत्नी का शव देने के लिए कहा। जांच अधिकारी ने बताया कि रवीना के परिवार वालों के आने के बाद ही उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

पुलिस ने उसे बताया कि मामले की जांच क्षेत्रीय एसडीएम कर रहे हैं। वह परिवार वालों का बयान लेंगे उसके बाद ही शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। बातचीत करने के बाद राशिद थाने के कोने में बने बाथरूम में गया। जहां उसने दरवाजा को अंदर से बंद कर पायजामे से फांसी लगा ली।

किसी पुलिसकर्मी ने यह देखकर घटना की जानकारी अपने आला अधिकारियों को दी। दरवाजा को तोड़कर राशिद को बाहर निकालकर उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने बताया कि मामले की जांच एसडीएम कर रहे हैं और उनकी रिपोर्ट पर ही आगे कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed