फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Troubled by the beating the friend had killed the sweeper

Delhi: पिटाई से परेशान होकर दोस्त ने की थी सफाईकर्मी की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Mon, 14 Nov 2022 10:50 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 14 Nov 2022 10:50 PM IST
सार

आरोपी ने बताया कि शंभू अकसर उसकी पिटाई करता था। जिससे परेशान होकर उसने डंडे से पीटकर हत्या कर दी। उसके बाद वह पंजाब के बरनाला स्थित अपने गांव भाग गया। उसने अपनी दाढ़ी और बाल कटवा लिया ताकि पुलिस की गिरफ्त से बच सके।

विज्ञापन
Troubled by the beating the friend had killed the sweeper
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कनॉट प्लेस इलाके में पिटाई करने से परेशान होकर दोस्त ने की थी सफाईकर्मी की हत्या। सफाईकर्मी का शव खड़ग सिंह मार्ग स्थित राजीव गांधी एम्पोरियम के पीछे पानी की टंकी में मिला था। पुलिस ने आरोपी को हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए अपना हुलिया बदल लिया था।

विज्ञापन


23 अक्तूबर की देर रात पुलिस को राजीव गांधी एम्पोरियम के पीछे भूमिगत पानी की टंकी में एक युवक के शव पड़े होने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डंडे से पीट-पीट कर उसकी हत्या किए जाने की बात सामने आई। कनॉट प्लेस थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर मामले की जांच शुरू की गई। स्थानीय स्तर पर पूछताछ करने पर पता चला कि सफाईकर्मी शंभू कई दिन से दिखाई नहीं दे रहा है। पिता ने मृतक के फोटो और कपड़ों से उसकी पहचान अपने बेटे शंभु के रूप में की।
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल के पास स्थित 60 सीसीटीवी कैमरों के पिछले 10 दिनों के फुटेज की जांच की, जिसमें आरोपी की पहचान मोनू के रूप में हुई। मोनू यहां शंभू के साथ ही सफाईकर्मी का काम करता था। पुलिस ने उसपर निगरानी बढ़ाई। 13 नवंबर को मोनू के हनुमान मंदिर के पास आने की जानकारी मिली। जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि शंभू अकसर उसकी पिटाई करता था। जिससे परेशान होकर उसने डंडे से पीटकर हत्या कर दी। उसके बाद वह पंजाब के बरनाला स्थित अपने गांव भाग गया। उसने अपनी दाढ़ी और बाल कटवा लिया ताकि पुलिस की गिरफ्त से बच सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed