{"_id":"58751dfa4f1c1b1529ba9b7b","slug":"trole-trodden-by-youths-riding-a-scooty-a-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राले ने स्कूटी सवार युवकों को रौंदा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राले ने स्कूटी सवार युवकों को रौंदा, एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 10 Jan 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा रोड पर सुखदेव विहार डीटीसी डिपो के सामने मंगलवार तड़के एक ट्राले ने स्कूटी सवार दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। स्कूटी चला रहे युवक ने हेलमेट पहला था, जबकि पीछे बैठे युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था। उधर, चालक ट्राला छोड़कर फरार हो गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार विकास (23) पुत्र बलीराम घर नंबर-दो, गली नंबर दो, मेन रोड शनि मंदिर, अगवानपुर, ओम एंक्लेव भाग-दो फरीदाबाद, हरियाणा में सपरिवार रहता था और प्राइवेट नौकरी करता था। वह अपने परिवार का इकलौता चिराग था। उसका रिश्तेदार सफदरजंग अस्पताल में भर्ती है। सोमवार रात वह दोस्त विकास (18) पुत्र रामकुमार को लेकर रिश्तेदार को देखने सफदरजंग अस्पताल स्कूटी से गया था।
विज्ञापन
मंगलवार तड़के दोनों वापस अपने घर फरीदाबाद लौट रहे थे। तड़के करीब 5:30 बजे मथुरा रोड पर सुखदेव विहार डीटीसी डिपो के सामने साइड में चल रहे ट्राले ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इससे दोनों नीचे गिर पड़े। स्कूटी चला रहा विकास पुत्र बलीराम ट्राला के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। विकास पुत्र रामकुमार को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने विकास पुत्र बलीराम के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी ट्राला चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।