{"_id":"5cedc215bdec2207863ac266","slug":"triple-murder-police-can-not-arrest-accused-salman-after-four-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रिपल मर्डर: चार दिन बाद भी पुलिस सलमान को नहीं कर सकी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रिपल मर्डर: चार दिन बाद भी पुलिस सलमान को नहीं कर सकी गिरफ्तार
Wed, 29 May 2019 04:49 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 29 May 2019 04:49 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर में तीन बच्चों की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी तीन मासूमों का अपहरण कर हत्या के मामले में चार दिन बाद भी मुख्य आरोपी सलमान को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जबकि मृतक मासूमों के परिजन खुलेआम घूम रहे सलमान व उसके गैंग से अपनी जान को खतरा जता चुके हैं। अधिकारी दबिश देने और जल्द ही गिरफ्तारी का दंभ भर रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि बीते शुक्रवार देर शाम नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला फैसलाबाद निवासी जमशेद ने रोजा इफ्तार पार्टी का अपने घर पर ही आयोजन किया था। पार्टी के बाद देर रात करीब साढ़े नौ बजे घर के बाहर खेल रही जमशेद की पुत्री, भतीजी व भांजे का अपहरण कर लिया गया था। जिसके बाद शुक्रवार सुबह तीनों मासूमों अलीबा, आसमा व अब्दुल के शव सलेमपुर थाना क्षेत्र के जंगल में स्थित एक ट्यूबवेल की हौदी में पड़े मिले थे। बच्चों के सिर व सीने में गोली मारकर हत्या की गई थी।
विज्ञापन
पीड़ित परिजनों ने मामले में नामजद आरोपी सलमान, इमरान उर्फ गूंगा व ममेरे भाई बिलाल के खिलाफ अपहरण कर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने शनिवार को आरोपी बिलाल व रविवार को आरोपी इमरान उर्फ गूंगा को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया था। एसएसपी के अनुसार आरोपियों ने पांच लाख रुपये की फिरौती के लिए मासूमों को मौत के घाट उतारा था। घटना को बीते करीब चार दिन का समय बीत चुका है।
विज्ञापन
लेकिन, पुलिस मामले में अभी तक मुख्य आरोपी सलमान को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। सोमवार को मृतक मासूमों के परिजनों माहे आलम, जमशेद व अन्य ने एसएसपी दफ्तर पहुंच कर एसएसपी से मुलाकात कर फरार आरोपी सलमान से अपनी जान का खतरा भी जताया था। एसएसपी एन कोलांचि ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाएगा।