{"_id":"6360ba6b45219e6164231d30","slug":"triple-murder-in-delhi-couple-and-maid-murdered-after-entering-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में ट्रिपल मर्डर: कारोबारी दंपति और नौकरानी की चाकू घोंपकर हत्या, अपमान का बदला लेने के लिए की वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में ट्रिपल मर्डर: कारोबारी दंपति और नौकरानी की चाकू घोंपकर हत्या, अपमान का बदला लेने के लिए की वारदात
Tue, 01 Nov 2022 08:44 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 01 Nov 2022 08:44 PM IST
सार
पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे की जांच की और वारदात में शामिल नजफगढ़ निवासी सचिन और उत्तम नगर निवासी सुजीत की पहचान कर ली। पुलिस ने वारदात के छह घंटे बाद घर पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
दिल्ली में ट्रिपल मर्डर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम दिल्ली के हरिनगर इलाके में युवक और उसकी प्रेमिका को ब्यूटी पॉर्लर की नौकरी से बाहर निकालना और बहस करने पर थप्पड़ मारना एक कारोबारी और उनकी पत्नी के लिए जानलेवा साबित हुआ। मंगलवार सुबह युवक ने दोस्तों के साथ कारोबारी के घर पर धावा बोल दिया और दंपति की चाकू मारकर हत्या कर दी।
वारदात को अंजाम देने के दौरान ही उनकी नौकरानी घर में पहुंच गई। पहचान छुपाने के लिए आरोपियों ने नौकरानी की भी हत्या कर दी। हमलावर घर से कीमती सामान लूटकर फरार हो गए। कारोबारी के ड्राइवर के आने पर घटना की जानकारी पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और आसपास की सीसीटीवी कैमरे की जांच करने के बाद दो आरोपियों को वारदात के छह घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मुख्य आरोपी सहित अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार, वारदात हरिनगर के अशोक नगर में बनी चार मंजिला आलीशान कोठी में हुई। मृतकों की पहचान समीर आहूजा (38), उनकी पत्नी शालू आहूजा (35) और नौकरानी सपना (28) के रूप में हुई है। समीर गारमेंट्स, प्रॉपर्टी व फाइनेंस का कारोबार करते थे। मंगलवार सुबह उनका ड्राइवर घर पर पहुंचा। उसने भूतल पर अपनी मालकिन और उनकी नौकरानी को खून से लथपथ देखकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
हरिनगर में तिहरा हत्याकांड होने की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पता चला कि हमलावरों ने पहली मंजिल पर समीर की चाकू मारकर हत्या कर दी है। दोनों महिलाओं का गला रेता गया था। जबकि समीर के मुंह और सिर पर कई जगह चोट के निशान थे। घर के ग्राउंड फ्लोर पर शालू काव्या ब्यूटी मेकओवर के नाम से सैलून चलाती थीं।
मूलत: एटा की रहने वाली सपना दो महीने से कोठी में नौकरानी का काम कर रही थी। वह अपने पति संदीप माथुर व एक मासूम बेटी के साथ तिहाड़ गांव में रहती थी। मंगलवार सुबह वह कोठी में काम करने पहुंची। इससे पहले ही बदमाश घर में घुस चुके थे। जांच में पुलिस को पता चला कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर में रखा लैपटॉप, कैश व डीवीआर सिस्टम भी अपने साथ ले गए हैं।
मौके पर पुलिस ने क्राइम, एफएसएल और डॉग स्कॉयड की टीम को बुलाकर जांच पड़ताल की गई। उसके बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे की जांच की और वारदात में शामिल नजफगढ़ निवासी सचिन और उत्तम नगर निवासी सुजीत की पहचान कर ली। पुलिस ने वारदात के छह घंटे बाद घर पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
इनके कब्जे से पुलिस ने आईफोन, हथियार और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए। आरोपियों ने खुलासा किया कि मुख्य आरोपी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शालू के ब्यूटी पार्लर में काम करता था। उनके आपत्तिजनक बर्ताव की वजह से दंपति ने दस दिन पहले दोनों को काम से निकाल दिया था। दावा है कि समीर ने युवक को बहुत बुरी तरह फटकार लगाई थी। इससे आरोपी ने अपनी गर्लफ्रेंड के सामने खुद को अपमानित महसूस किया था। इसका बदला लेने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया।