फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Trilokpuri assembly seat people expressed their problems In Amar Ujala Samvad program

Delhi Election: त्रिलोकपुरी की जनता है परेशान, AAP मारेगी चौका या कांग्रेस-भाजपा में से जीतेगा कोई

Mon, 23 Dec 2024 07:57 AM IST
अनुज कुमार आशीष सिंह, अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
आशीष सिंह, अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 23 Dec 2024 07:57 AM IST
सार

दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं। इसी बीच अमर उजाला का संवाद कार्यक्रम दिल्ली के कई इलाकों में चल रहा है। जहां लोग अपनी समस्याओं को बता रहे हैं। इसी बीच पूर्वी दिल्ली की त्रिलोकपुरी विधानसभा सीट पर लोगों ने अपनी अपनी समस्याएं बताईं।

विज्ञापन
Trilokpuri assembly seat people expressed their problems In Amar Ujala Samvad program
अमर उजाला संवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्रिलोकपुरी विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी ने हैट्रिक लगाई है, जबकि भाजपा केवल 2008 में ही खाता खोल पाई थी। वहीं, 1993 से लेकर 2003 तक कांग्रेस का यहां दबदबा रहा था। 

विज्ञापन

क्षेत्र के प्रमुख इलाके त्रिलोकपुरी, कोटला गांव, मयूर विहार, न्यू अशोक नगर और मयूर विहार फेज-एक एक्सटेंशन हैं।

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यहां पुरानी पाइप लाइन डली हुई हैं, जो जगह-जगह से गल गईं हैं। इससे क्षेत्र के कुछ घरों में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। लोगों को मजबूरन पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। आपूर्ति अनियमित होने के साथ पानी में बदबू आती है। वहीं, पर्याप्त सार्वजनिक शौचालय, स्ट्रीट लाइट व महिला सुरक्षा यहां के बड़े मुद्दे हैं। 
विज्ञापन


इलाके में सबसे बड़ी समस्या शौचालय की है। जरूरत पड़ने पर शौचालय उपलब्ध नहीं होते। ऐसे में लोगों को हर बार सार्वजनिक शौचालय पर निर्भर रहना पड़ता है। सर्दियों में भागदौड़ करना और भी मुश्किल हो जाता है। - गौरी शंकर
विज्ञापन
विज्ञापन


आपूर्ति अनियमित है। पेयजल में बदबू आती है। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होती। ऐसे में हम बोतलबंद पानी खरीदने के लिए मजबूर हैं। इससे हमारी जेब पर बोझ बढ़ रहा है। -विराट

इलाके में सड़कें टूटी हैं। घर के सामने वाली सड़क पर बारिश में गंदा पानी भर जाता है। इसके अलावा ड्रेनेज सिस्टम भी बदहाल स्थिति में है। इससे हम लोगों को बहुत परेशानी होती है। -आरिफ


जर्जर सड़कें हादसों को दावत दे रही हैं। इससे दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई वाहन चालक इन सड़कों की वजह से घायल हो चुके हैं। -शेखर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed