त्रिलोचन सिंह हत्याकांड: राजू का खुलासा- हत्या के वक्त चार लोग थे मौजूद, एक अन्य आरोपी बलबीर गिरफ्तार
पुलिस को टीएस वजीर हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपियों से कई बातें पता चली हैं जिनके आधार पर इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता त्रिलोचन सिंह वजीर की हत्या के मामले में पश्चिमी जिला पुलिस ने एक और आरोपी की गिरफ्तार कर बड़ी सफलता पाई है। पुलिस ने मामले में आरोपी 67 वर्षीय बलबीर उर्फ बिल्ला को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही जम्मू से गिरफ्तार राजेंद्र उर्फ राजू ने पुलिस के सामने केस को लेकर कई खुलासे किए हैं।
पश्चिम जिला पुलिस के अतिरिक्त डीसीपी प्रशांत गौतम ने बताया है कि राजू ने पूछताछ में खुलासा किया है कि तीन सितंबर के दिन त्रिलोचन सिंह की जब गोली मारकर हत्या की गई तो उस वक्त वहां कुल चार लोग मौजूद थे। त्रिलोचन सिंह को खाने में ही नशीला पदार्थ डालकर दिया गया था। जिसके बाद बेहोशी की ही हालत में उनकी हत्या कर दी गई।
Delhi Police Crime Branch arrests 67-year-old Balbir aka Billa, another accused involved in the death case of former Jammu & Kashmir MLC Trilochan Singh Wazir: Delhi Police
विज्ञापन विज्ञापन
— ANI (@ANI) September 15, 2021
हो चुके हैं ये खुलासे
टीएस वजीर की हत्या की साजिश में शामिल आरोपी राजेंद्र उर्फ राजू ने बताया कि त्रिलोचन सिंह को बेहोशी की हालत में गोली मारी गई थी। त्रिलोचन सिंह का जम्मू से सामान राजेंद्र लेकर आया था। हरप्रीत ने अपने मामा की हत्या का बदला लेने के लिए त्रिलोचन सिंह को मारा था।
पश्चिमी जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले के स्पेशल स्टाफ, एएटीएस और पंजाबी बाग थाने की पुलिस की पूछताछ में राजेंद्र ने खुलासा किया है कि हत्या में हरप्रीत व हरमीत समेत चार लोग शामिल थे। त्रिलोचन सिंह को खाने में नशीली दवा देकर बेहोश किया गया। इसी हालत में उन्हें गोली मारी गई थी। त्रिलोचन सिंह की हत्या 3 सितंबर को गोली मारकर की गई थी। उनका शव 9 सितंबर को बरामद हुआ था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अन्य आरोपियों के गिरफ्त में आने के बाद ही राजेंद्र के खुलासे की पुष्टि होगी।