फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Trilochan singh wazir murder case one more accused balbir arrested and other accused raju disclosed that 4 people were present during murder

त्रिलोचन सिंह हत्याकांड: राजू का खुलासा- हत्या के वक्त चार लोग थे मौजूद, एक अन्य आरोपी बलबीर गिरफ्तार

Wed, 15 Sep 2021 03:14 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 15 Sep 2021 03:14 PM IST
सार

पुलिस को टीएस वजीर हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपियों से कई बातें पता चली हैं जिनके आधार पर इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी की जा रही है।

विज्ञापन
Trilochan singh wazir murder case one more accused balbir arrested and other accused raju disclosed that 4 people were present during murder
टीएस वजीर हत्याकांड मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार - फोटो : एएनआई

विस्तार

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता त्रिलोचन सिंह वजीर की हत्या के मामले में पश्चिमी जिला पुलिस ने एक और आरोपी की गिरफ्तार कर बड़ी सफलता पाई है। पुलिस ने मामले में आरोपी 67 वर्षीय बलबीर उर्फ बिल्ला को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही जम्मू से गिरफ्तार राजेंद्र उर्फ राजू ने पुलिस के सामने केस को लेकर कई खुलासे किए हैं।

विज्ञापन


पश्चिम जिला पुलिस के अतिरिक्त डीसीपी प्रशांत गौतम ने बताया है कि राजू ने पूछताछ में खुलासा किया है कि तीन सितंबर के दिन त्रिलोचन सिंह की जब गोली मारकर हत्या की गई तो उस वक्त वहां कुल चार लोग मौजूद थे। त्रिलोचन सिंह को खाने में ही नशीला पदार्थ डालकर दिया गया था। जिसके बाद बेहोशी की ही हालत में उनकी हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


हो चुके हैं ये खुलासे
टीएस वजीर की हत्या की साजिश में शामिल आरोपी राजेंद्र उर्फ राजू ने बताया कि त्रिलोचन सिंह को बेहोशी की हालत में गोली मारी गई थी। त्रिलोचन सिंह का जम्मू से सामान राजेंद्र लेकर आया था। हरप्रीत ने अपने मामा की हत्या का बदला लेने के लिए त्रिलोचन सिंह को मारा था।

पश्चिमी जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले के स्पेशल स्टाफ, एएटीएस और पंजाबी बाग थाने की पुलिस की पूछताछ में राजेंद्र ने खुलासा किया है कि हत्या में हरप्रीत व हरमीत समेत चार लोग शामिल थे। त्रिलोचन सिंह को खाने में नशीली दवा देकर बेहोश किया गया। इसी हालत में उन्हें गोली मारी गई थी। त्रिलोचन सिंह की हत्या 3 सितंबर को गोली मारकर की गई थी। उनका शव 9 सितंबर को बरामद हुआ था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अन्य आरोपियों के गिरफ्त में आने के बाद ही राजेंद्र के खुलासे की पुष्टि होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed