{"_id":"52eb086ab068fd92f201c9cccdc70dcf","slug":"trick-of-wedding-raped-her-seven-years-imprisonment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया तो सात साल की कैद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया तो सात साल की कैद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 21 Mar 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहपाठी दलित छात्रा को शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले युवक को न्यायालय ने सात साल कैद और 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। एनआईटी थाना क्षेत्र निवासी छात्रा प्रबंधन की पढ़ाई करती है। उसके साथ न्यू एक्सटेंशन कालोनी पलवल निवासी अनिल कुमार भी पढ़ता था।
विज्ञापन
अनिल ने छात्रा को शादी करने का झांसा दिया। इस पर छात्रा 25 जुलाई 2014 को घर छोड़ कर अनिल के पास आ गई। दोनों एसजीएम नगर में एक कमरा किराए पर लेकर रहने लगे। इस दौरान अनिल ने कई बार युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
युवती ने शादी का दबाव डाला तो अनिल ने उसे जातिसूचक शब्दों से बेइज्जत कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने 25 अगस्त 2014 को अनिल के खिलाफ एनआईटी थाने में केस दर्ज कराया था। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश देशराज चालिया की अदालत में केस की सुनवाई चल रही थी। शनिवार को जज ने अनिल को दलित युवती के अपमान और दुष्कर्म का दोषी करार दिया।
विज्ञापन