फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tribute meeting will be held in every village in memory of farmers who lost their lives in the movement

आंदोलन में जान गवांने वाले किसानों की याद में हर गांव में होगी श्रद्धांजलि सभा, 20 दिसंबर को देश भर में होगी सभाएं

Wed, 16 Dec 2020 01:55 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 16 Dec 2020 01:55 AM IST
विज्ञापन
Tribute meeting will be held in every village in memory of farmers who lost their lives in the movement
कृषि कानूनों के खिलाफ धरने पर बैठे किसान नेता - फोटो : amar ujala

किसान आंदोलन को देश के हर गांव से जोड़ने की रणनीति किसान संगठनों ने तैयार कर ली है। इसके लिए संयुक्त किसान मोर्चा ने अपील की है कि आंदोलन के दौरान जान गवांने वाले किसानों की याद में रविवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाए। देश के हर गांव में आयोजित होने वाली इस सभा का कोई एकीकृत खाका तैयार नहीं किया गया है। गांव के लोग अपने रीति-रिवाजों के हिसाब के आंदोलन में जान देने वाले किसानों को श्रद्धांजलि देंगे।

विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार सुबह पंजाब के किसान संगठनों के बीच बैठक हुई। आपस में आंदोलन की रणनीति पर चर्चा करने के बाद हरियाणा, महाराष्ट्र, यूपी समेत दूसरे राज्यों के किसान प्रतिनिधियो के साथ पंजाब के किसान संगठनों से बैठक की। इसमें फैसला लिया गया कि रविवार को देश के हर गांव में श्रद्धांजलि सभा बुलाई जाए। वहीं, आंदोलन को तेज करने के लिए ज्यादा से ज्यादा किसानों के दिल्ली पहुंचने की अपील की गई। हालांकि, किसान प्रतिनिधियो का कहना था कि यूपी व हरियाणा की तरफ से दिल्ली की तरफ कूच करने वाले किसानों को पुलिस प्रशासन कर रही है।
विज्ञापन


इसकी जानकादी देते हुए भारतीय किसान युनियन एकता सिद्धपुर के जगजीत सिंह दल्लेवाल ने कहा कि अभी तक अलग-अलग वजहों से 25 से ज्यादा किसान आंदोलन में शहीद हो गए हैं। इनकी याद में रविवार 20 दिसंबर को हर गांव में श्रद्धांजलि सभा बुलाई गई है। 11 बजे से एक बजे के बीच गांव-गांव में सभाएं होगी। लोग अपने हिसाब से शहीद किसानों का उस वक्त याद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार बातचीत से भाग रही है
किसान प्रतिनिधियों ने कहा कि केंद्र सरकार बातचीत से भाग रही है। सिर्फ किसानों से ही नहीं, शीत कालीन सत्र को छोड़ दिया है। लेकिन किसान छह महीने की तैयारी करके दिल्ली पहुंचे हैं। आने वाले चार-पांच दिनों में आंदोलन में बड़ी संख्या में महिलाएं जुड़ेगी। आंदोलन दिनों-दिन मजबूत हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed