फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Trial of second dose of BCG vaccine started to prevent TB

Delhi: टीबी की रोकधाम के लिए बीसीजी टीके की दूसरी डोज का ट्रायल शुरू, पांच जिले में 15 लाख लोगों को लगेगा टीका

Wed, 15 May 2024 07:46 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 15 May 2024 07:46 AM IST
सार

टीके के लिए दिल्ली के पांच जिलों में लोगों की पहचान की गई है।  टीका 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को लगाया जाएगा। इस ट्रायल के लिए दिल्ली को दो भागों में बाटा गया है।

विज्ञापन
Trial of second dose of BCG vaccine started to prevent TB
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

देश को टीबी मुक्त बनाने के अभियान के तहत दिल्ली में मंगलवार से बीसीजी टीके की दूसरी डोज का ट्रायल शुरू हो गया। ट्रायल में 15 लाख लोगों को टीका लगाया जाएगा। टीके के लिए दिल्ली के पांच जिलों में लोगों की पहचान की गई है।  टीका 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को लगाया जाएगा। इस ट्रायल के लिए दिल्ली को दो भागों में बाटा गया है। इसमें छह जिले कंट्रोल क्षेत्र हैं। वहीं, पांच जिलों में यह टीका लगाया जाना है। 

विज्ञापन


दिल्ली के परिवार कल्याण निदेशालय के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तीन से चार माह में ट्रायल पूरे होने की उम्मीद है। टीका देने के बाद सभी की निगरानी की जाएगी। साथ ही देखा जाएगा कि टीका देने के बाद इनमें टीबी के खिलाफ कितनी इम्युनिटी बनी है। दिल्ली में टीबी के कुल मरीजों की आधी संख्या इन पांच जिलों में हैं। जबकि अन्य आधी जनसंख्या दूसरे छह जिलों में है। संशोधित राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत अध्ययन के लिए दिल्ली को दो हिस्सों में बाट दिया गया है। अध्ययन के बाद दोनों का मिलान होगा।
विज्ञापन


यहां लगेगा टीका 
दिल्ली सरकार की डिस्पेंसरी, जच्चा-बच्चा केंद्र, नई दिल्ली में केंद्र सरकार की कुछ डिस्पेंसरियों में लगेेगा

इन्हें लगाया जाएगा 
टीबी ठीक हो गया हो, टीबी के संक्रमण में आए शख्स,  60 साल से अधिक उम्र के सभी, कभी धूम्रपान किया हो, मधुमेह के रोगी 
बीएमआई 18 से कम हो 

इन्हें नहीं लगाया जाएगा 

  • 18 साल से कम उम्र 
  • एचआईवी की हिस्ट्री रही हो 
  • इम्युनिटी कमजोर हो 
  • गर्भवती महिला, खून चढ़ा हो 
  • एचआईवी होने की आशंका हो 
  • काफी बीमार हो 

इन जिलों में दिया जाएगा टीका

  • उत्तर दिल्ली
  • पूर्वी दिल्ली
  • नई दिल्ली
  • पश्चिमी दिल्ली
  • दक्षिणी दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed