{"_id":"6aded8f3066d0f78f10acd60","slug":"trial-of-cruise-service-on-the-yamuna-river-cm-rekha-gupta-and-kapil-mishra-take-a-trip-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: यमुना नदी पर क्रूज सेवा का ट्रायल, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कपिल मिश्रा ने किया सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: यमुना नदी पर क्रूज सेवा का ट्रायल, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कपिल मिश्रा ने किया सफर
Mon, 26 Oct 2026 10:07 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 26 Oct 2026 10:07 AM IST
सार
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि हमने दिल्ली के लिए यमुना सफारी शुरु की है, हमारी योजना है कि छठ से पहले इसका उद्घाटन कर दिया जाए।
विज्ञापन
यमुना नदी पर क्रूज सेवा का ट्रायल
- फोटो : ANI
विस्तार
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सॉफ्ट लॉन्च से पहले 'नमो यमुना रिवर सफारी' का निरीक्षण किया। इस दौरान दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा भी उनके साथ रहे।
विज्ञापन
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, 'हमने दिल्ली के लिए यमुना सफारी शुरु की है तो हमारी योजना है कि छठ से पहले इसका उद्घाटन कर दिया जाए। अन्य शहरों में हम कहीं गंगा जी पर, कहीं यमुना जी पर या फिर किसी और नदी पर जाते हैं तो नाव में जाकर बहुत सुकून मिलता है। ऐसा ही यहां यमुना सफारी करते हुए लोगों को सुकून मिलेगा। वो मां यमुना के दर्शन कर पाएंगे और यहां पर परिवार आएंगे। एक बहुत ही अच्छे पिकनिक स्थल के रूप में इसको बनाया जा रहा है, जहां पर प्रकृति का पूरा ध्यान रखते हुए, मां यमुना की सफाई का ध्यान रखते हुए यहां के लोग इसका उपयोग करेंगे।'
विज्ञापन
सीएम ने आगे कहा, 'दिल्ली के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। मैं इसके लिए हमारी केंद्र सरकार, दिल्ली राज्य, हमारे पर्यटन विभाग और डीडीए को बहुत-बहुत बधाई देना चाहती हूं। इन सभी ने मिलकर इसको संभव करके दिखाया। दिल्ली की जनता को भी बधाई कि उनकी वोट की ताकत ने जिस सरकार को बनाया, वो लगातार काम कर रही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन