फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Trial of artificial rain in Delhi from July 4 to 11, aim to reduce pollution

Delhi Air : दिल्ली की हवा में स्मॉग और धुंध, कृत्रिम बारिश का ट्रायल 4 जुलाई से 11 तक, प्रदूषण घटाने का लक्ष्य

Mon, 30 Jun 2025 01:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 30 Jun 2025 01:49 AM IST
सार

क्लाउड सीडिंग से होने वाली इस बारिश का मकसद हवा साफ करना है। दिल्ली की हवा में स्मॉग और धुंध की समस्या से निपटने के लिए सरकार कृत्रिम बारिश का प्रयोग करेगी।

विज्ञापन
Trial of artificial rain in Delhi from July 4 to 11, aim to reduce pollution
demo

विस्तार

दिल्ली में प्रदूषण से राहत के लिए 4 से 11 जुलाई तक कृत्रिम बारिश का ट्रायल होगा। क्लाउड सीडिंग से होने वाली इस बारिश का मकसद हवा साफ करना है। दिल्ली की हवा में स्मॉग और धुंध की समस्या से निपटने के लिए सरकार कृत्रिम बारिश का प्रयोग करेगी। 4 से 11 जुलाई के बीच क्लाउड सीडिंग से पहला ट्रायल होगा। इसमें 3.21 करोड़ रुपये खर्च होंगे। आईआईटी कानपुर इसकी तकनीकी जिम्मेदारी संभालेगा।

विज्ञापन


विमानों से तीन तरह के नमक का मिश्रण छिड़का जाएगा
पांच विमान उत्तर-पश्चिम और बाहरी दिल्ली के कम सुरक्षा वाले हवाई क्षेत्रों में उड़ान भरेंगे। हर एक उड़ान 90 मिनट की होगी और 100 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र कवर करेगी। विमानों से सिल्वर आयोडाइड, आयोडाइज्ड नमक और चट्टानी नमक का मिश्रण छिड़का जाएगा।
विज्ञापन


यह मिश्रण बादलों में बारिश की बूंदें बनाएगा, जिससे हवा के प्रदूषक कण जमीन पर आएंगे और हवा साफ होगी। दिल्ली के पर्यावरण विभाग मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में यह कदम उठाया जा रहा है। डीजीसीए से मंजूरी मिल चुकी है और मौसम अनुकूल होने पर ट्रायल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी हो चुकी हैं कोशिश
पहले भी कृत्रिम बारिश की कोशिशें हुईं, लेकिन सफल नहीं हुईं। इस बार सरकार और आईआईटी कानपुर इसे कामयाब बनाने के लिए तैयार हैं। इसमें कुल 5 ट्रायल होंगे। अगर यह प्रयोग सफल रहा, तो दिल्ली में प्रदूषण की समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed