फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Treatment of hepatitis will also be available at Mohalla Clinic

मोहल्ला क्लीनिक में भी मिलेगा हेपेटाइटिस का इलाज, मॉडल ट्रीटमेंट केंद्र भी बना

Fri, 26 Jul 2019 05:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 26 Jul 2019 05:40 AM IST
विज्ञापन
Treatment of hepatitis will also be available at Mohalla Clinic
मोहल्ला क्लीनिक

दिल्ली में हेपेटाइटिस रोगियों को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली सरकार ने मोहल्ला क्लिनिक में भी हेपेटाइटिस रोगों के उपचार के अलावा बृहस्पतिवार को लोकनायक अस्पताल में मॉडल ट्रीटमेंट केंद्र की शुरुआत की है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने केंद्र का उद्घाटन करते हुए बताया कि दिल्ली के लगभग हर जिले के एक अस्पताल में उपचार की व्यवस्था कर रही है। उन्होंने बताया कि लोकनायक अस्पताल के इस केंद्र में हेपेटाइटिस सी के मरीजों को मुफ्त में दवा व जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। 
विज्ञापन


अभी तक दिल्ली सरकार के किसी भी अस्पताल में इस तरह का केंद्र स्थापित नहीं है। बताया जा रहा है कि अब रोग की जांच के लिए भी मरीजों को निजी जांच केंद्रों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। अस्पताल में ही रोग की जांच व निदान दोनों सुविधाएं उपलब्ध होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों की मानें तो दिल्ली में हेपेटाइटिस को लेकर काफी गंभीर स्थिति है। यहां के अस्पतालों में दिल्ली के अलावा यूपी और हरियाणा से भी मरीज इलाज के लिए आते हैं। इसीलिए ज्अधिकतर सरकारी अस्पतालों में कम संसाधन होने के कारण उन्हें उपचार में दिक्कतें होती हैं। 


बताया जा रहा है कि हेपेटाइटिस सी की जांच के लिए निजी जांच केंद्र करीब 5 से 7 हजार रुपये की फीस लेते हैं। जबकि निजी अस्पतालों में इसका उपचार करीब 3 लाख रुपये तक पहुंचता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed