फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Travelling in Delhi Metro has now become more convenient

Delhi Metro: मेट्रो में अब सफर करना हुआ और भी सुविधाजनक, अगर आप भी करते हैं यात्रा तो जान लें यह काम की बात

Thu, 15 May 2025 07:42 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 15 May 2025 07:42 PM IST
सार

इस पहल से करीब 65 लाख दैनिक यात्रियों को लाभ होगा। इससे न सिर्फ यात्री सुविधा बेहतर होगी बल्कि समय की भी बचत होगी। 

विज्ञापन
Travelling in Delhi Metro has now become more convenient
Delhi Metro Train - फोटो : Amar Ujala/Amar Sharma

विस्तार

दिल्ली मेट्रो ने ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) से हाथ मिलाया है। अब दिल्लीवासी गूगल मैप्स, रैपिडो, रेडबस जैसे 10 से अधिक लोकप्रिय ऐप्स के जरिए मेट्रो टिकट बुक कर सकते हैं, जिससे यात्रा पहले से कहीं ज्यादा सुविधाजनक होगी।

विज्ञापन
Trending Videos

दिल्ली मेट्रो के टिकट चार्टर, इजमायट्रिप, गूगल मैप्स, हाईवे डिलाइट, माइल्स एंड किलोमीटर्स (टेलीग्राम के जरिए), नम्मा यात्री, वनटिकट, रैपिडो, रेडबस, तुम्मॉक और यात्री रेलवेज जैसे 10 से अधिक लोकप्रिय ऐप्स पर बुक किए जा सकते हैं। इस पहल से करीब 65 लाख दैनिक यात्रियों को अलग मेट्रो ऐप डाउनलोड करने या विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। टेक्नोलॉजी सर्विस प्रोवाइडर सीक्वलस्ट्रिंग एआई (एसएआई) के इंटरफेस से डीएमआरसी की टिकटिंग सेवाएं अब मोबिलिटी ऐप्स, ट्रैवल प्लेटफॉर्म्स, जर्नी प्लानर्स और टेलीग्राम बॉट पर उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक इंटरफेस से मेट्रो, बस, टैक्सी, बाइक के टिकट 
इस एकीकरण से दूसरे शहर से दिल्ली आने वाले यात्रियों को जबरदस्त सुविधा मिलेगी। यात्री एसएआई इंटरफेस से रेडबस ऐप पर न केवल बस टिकट बुक कर सकता है, बल्कि आईएसबीटी कश्मीरी गेट से दिल्ली के किसी भी गंतव्य के लिए मेट्रो टिकट खरीद सकता है। इसी तरह शहर के भीतर यात्रा करने के लिए रैपिडो ऐप से अपने घर से किसी भी गंतव्य तक बाइक टैक्सी, मेट्रो, बाइक, कैब बुक कर सकते हैं।

विज्ञापन

मेट्रो यात्रा को सरल बनाने के लिए साझेदारी- डीएमआरसी
डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक विकास कुमार ने कहा है कि ओएनडीसी के साथ यह साझेदारी मेट्रो यात्रा को सरल बनाने और इसे उन डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर लाने का प्रयास है। ओएनडीसी के कार्यकारी सीईओ विबोर जैन ने कहा है कि ओएनडीसी नेटवर्क से जुड़कर डीएमआरसी को अब हर ऐप के लिए अलग-अलग एकीकरण की जरूरत नहीं पड़ेगी।

संबंधित वीडियो-



यह भी पढ़ें- Boycott Turkiye: जेएनयू के बाद जामिया ने तुर्किये को दिया झटका, विश्वविद्यालय ने हर तरह का समझौता किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed