{"_id":"5daba9ea8ebc3e01656ea1a4","slug":"travelling-charges-increase-to-all-most-double-in-flights-trains-during-festival-season","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारी सीजन में महंगा हुआ सफर, दोगुना तक बढ़ गया विमानों का किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारी सीजन में महंगा हुआ सफर, दोगुना तक बढ़ गया विमानों का किराया
Sun, 20 Oct 2019 05:57 AM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 20 Oct 2019 05:57 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहारी सीजन के चलते पूर्वांचल की ओर जाना बेहद महंगा हो गया है। नियमित चलने वाली ट्रेनों में सीट उपलब्ध नहीं होने के कारण अन्य ट्रेनों में फ्लैक्सी व डायनेमिक फेयर के कारण यात्रा किराया आसमान पर पहुंच गया है। इसी तरह हवाई सफर भी आम लोगों की पहुंच से बाहर हो चला है।
विज्ञापन
त्योहारी मौसम में यदि आप घर पहुंच कर अपने परिवार के बीच त्योहार मनाने की सोच रहे हैं तो आपको जेब ढीली करनी पड़ेगी। हवाई सफर कर त्योहार मनाने घर पहुंचने की सोच रहे हैं तो दो से तीन गुना तक किराया देने को तैयार रहे। धनतेरस वाले दिन जेब सबसे ज्यादा ढीली करनी होगी। दिल्ली-वाराणसी रूट पर चलने वाली वंदे भारत ट्रेन में टिकट उपलब्ध नहीं है। वेटिंग टिकट लेते हैं तो एसी चेयर कार में 1755 रुपये तो एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 3300 रुपये के करीब है।
विज्ञापन
वहीं, विमान से सफर में डेढ़ घंटे का समय लगता है, लेकिन धनतेरस पर्व से दिवाली तक किराया नौ से 24 हजार रुपये तक है, जबकि सामान्य दिनों में किराया चार से पांच हजार रुपये के आसपास रहता है। इसके अलावा ट्रेन से लखनऊ तक तेजस ट्रेन का किराया एसी चेयर कार का 1550 व एग्जीक्यूटिव क्लास का 4435 रुपये है।
विज्ञापन
डायनेमिक फेयर होने के कारण यह बुकिंग के दौरान बढ़ भी सकता है। दिल्ली-लखनऊ विमान से जाना है तो 10 से 12 हजार रुपये तक किराया चुकाना पड़ेगा। इसी तरह जम्मू के लिए 14 से 20 हजार रुपये खर्च करने होंगे। दिल्ली से पटना जाने की सोच रहे हैं तो राजधानी, सुपर फास्ट ट्रेन में तत्काल के भरोसे रहना होगा।
राजधानी ट्रेन में तत्काल टिकट मिल भी गया तो फ्लैक्सी फेयर होने के कारण तीन से पांच हजार रुपये तक किराया चुकाना होगा। विमान से यह दूरी आप 20 हजार रुपये में तय करेंगे। मुंबई का यात्रा किराया तो 20 से 33 हजार रुपये तक पहुंच गया है। ऐसे में अब सिर्फ रेलवे का स्पेशल ट्रेन ही यात्रियों का एकमात्र सहारा है।