फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   traumatic accident in Sweet shop , fell into boiling oil

मिठाई की दुकान में दर्दनाक हादसा, खौलते तेल में गिरा हलवाई

Mon, 02 Nov 2015 11:08 PM IST
Updated Mon, 02 Nov 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
traumatic accident in Sweet shop , fell into boiling oil

फर्श बाजार इलाके में एक दर्दनाक हादसे में खौलते हुए तेल की कढ़ाई में गिरने से एक हलवाई की मौत हो गई। उसकी शिनाख्त मूलरूप से गांव कुआडालो, अमरोहा, यूपी निवासी गुन्नू गिरी (34) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


गुन्नू को बचाने के चक्कर में दो अन्य कर्मचारी भी मामूली रूप से झुलस गए। घायलों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की मानें तो हादसे के समय गुन्नू बड़ी कढ़ाई में बालूशाही बना रहा था।

विज्ञापन


पुलिस ने सोमवार पोस्टमार्टम कराकर गुन्नू का शव परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्ज कर फर्श बाजार थाना पुलिस छानबीन कर रही है।

गुन्नू हीरालाल स्वीट्स पर बालूशाही बनाने का काम करता था

traumatic accident in Sweet shop , fell into boiling oil

पुलिस के मुताबिक, गुन्नू शाहदरा, छोटा बाजार स्थित परशुराम चौक पर हीरालाल स्वीट्स की दुकान पर हलवाई का काम करता था। करीब पंद्रह साल पूर्व गुन्नू दिल्ली आया था।


फिलहाल उसका परिवार भी यहीं छोटा बाजार इलाके में रहता था। इसके परिवार में पत्नी सुंदरी देवी व चार बच्चे हैं। गुन्नू हीरालाल स्वीट्स पर बालूशाही बनाने का काम करता था।

रविवार शाम करीब 6:00 बजे वह बालूशाही की बड़ी कढ़ाई के पास खड़ा था। अचानक उसे चक्कर आए और वह कढ़ाई में गिर गया।

निकालने का प्रयास में दो कारीगर भी झुलस गए

traumatic accident in Sweet shop , fell into boiling oil

उसे कढ़ाई से निकालने का प्रयास में दो कारीगर भी झुलस गए। तीनों को गंभीर हालत में जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गुन्नू की इलाज के दौरान मौत हो गई।


छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि पिछले दो दिनों से गुन्नू को बुखार आ रहा था। इसके बाद भी वह दुकान पर काम करने आ रहा था।

पुलिस के मुताबिक हीरालाल की दुकान बालूशाही के लिए प्रसिद्ध है। उसकी दुकान पर बड़ी कढ़ाई में बालू शाही बनती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed