फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Transport Minister said mobsters are called from Meerut and Haryana

परिवहन मंत्री बोले मेरठ और हरियाणा से बुलाए गए हैं हुड़दंगी

Mon, 04 Jan 2016 10:44 AM IST
Updated Mon, 04 Jan 2016 10:44 AM IST
विज्ञापन
Transport Minister said mobsters are called from Meerut and Haryana

दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने एक ट्वीट का हवाला देकर कहा कि सम-विषम नंबर की योजना में खलल डालने के लिए हुड़दंगी मेरठ और हरियाणा से बुलाए जाने की खबरे हैं। यही वजह है कि पुलिस आयुक्त से कानून व्यवस्था का ध्यान रखने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


शुरुआती दो दिन में दोनों सीरीज के लोगों ने नियम का पालन किया। ऐसा कहा गया कि छुट्टी का दिन था, लेकिन मेरा मानना है कि लोगों ने गाड़ी नहीं निकाली। ऐसे में मैं दिल्ली वालों से सोमवार को भी कानून को सफल बनाने की अपील करता हूं।

विज्ञापन


गोपाल राय का दावा है कि सोमवार को डीटीसी और पर्यावरण बस सर्विस में 64 लाख यात्रियों को सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी है। 100 बसों स्पेशल स्पॉट पर खड़ी रहेंगी जो हेल्पलाइन नंबर पर किसी बस स्टैंड पर भीड़ की खबर पर भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे मेट्रो रोजाना 26 लाख यात्रियों को ढोती है लेकिन सोमवार को 32 लाख यात्रियों के सफर की व्यवस्था की गई है। इसके लिए 498 ट्रिप बढ़ाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि ये तैयारी सोमवार के लिए है, कम पड़ेगा तो फिर रिव्यू करेंगे।

बस नहीं उतारने वाले स्कूलों की जारी होगी सूची

Transport Minister said mobsters are called from Meerut and Haryana

दिल्ली सरकार ने करीब 3000 बसें विशेष परमिट देने के लिए पंजीकृत कीं। परमिट 2897 ने लिए और डिपो पर पहुंचने वालों की संख्या बहुत ही कम रही।

हालात यह है कि बसों की संख्या 1500 तक नहीं पहुंच पा रही है। दिल्ली कांट्रैक्ट कैरिज बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के महासचिव हरीश सब्बरवाल का कहना है कि डीटीसी के डिपो प्रबंधक ऑपरेटरों को परेशान कर रहे हैं।


कहीं दूर का डिपो दे रहे हैं तो कुछ जगह डिपो की बजाय रूट प्वाइंट से किलोमीटर गिनने की बात कह रहे हैं।

कारपूल और पूछो ऐप सहारा

Transport Minister said mobsters are called from Meerut and Haryana

परिवहन मंत्री गोपाल राय का कहना है कि कुछ बस ऑपरेटर अब भी बस नहीं भेज रहे हैं। कई बार अपील के बावजूद अड़े हुए हैं। सोमवार को टॉप 20 स्कूलों की सरकार सूची जारी करेगी जो बसें नहीं दे रहे हैं।

परिवहन मंत्री ने कहा है कि जिन लोगों ने कार छोड़ी, उसमें 80 फीसदी लोगों ने घर से बाहर जाने के लिए कारपूल का सहारा लिया। जो सिस्टम सरकार ने कारपूल का तैयार किया है उसमें 4 हजार लोग जुड़े हैं।

ऑटो-टैक्सी का सहारा लेने के लिए दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल ट्रांजिट सिस्टम (डिम्ट्स) के पूछो ऐप को डाउनलोड किया। गोपाल राय ने लोगों से अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed