फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Transport Minister Kailash Gehlot and LG VK Saxena flagged off 320 more new e-buses

दिल्लीवालों खुशखबरी: 320 और नई ई-बसें सड़कों पर उतरी, प्रदूषण होगा कम... कई आधुनिक सुविधाएं; सुरक्षा पर भी जोर

Wed, 31 Jul 2024 08:04 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 31 Jul 2024 08:04 AM IST
सार

दिल्ली को स्वच्छ और हरित बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। डीटीसी के बेड़े में 320 और नई ई-बसें सड़कों पर उतरी हैं। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत और एलजी वीके सक्सेना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन
Transport Minister Kailash Gehlot and LG VK Saxena flagged off 320 more new e-buses
डीटीसी के बेड़े में 320 और नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली सरकार ने अपने सार्वजनिक परिवहन बेड़े में 320 और नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल की हैं। बेड़े में बसों की कुल संख्या 7,683 हो गई है। मंगलवार को परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत और उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सराय काले खां के बांसेरा से बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राजधानी अब ई-बसों की संख्या 1,970 हो गई है। वर्तमान में बस बेड़े में अब कुल 5,713 सीएनजी और 1,970 ई-बसें शामिल हैं।

विज्ञापन

दिल्ली को बनाना है स्वच्छ और हरित
गहलोत ने कहा कि ई-बसों की बढ़ती संख्या दिल्ली को स्वच्छ और हरित बनाने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। ये बसें न केवल पर्यावरण के अनुकूल हैं बल्कि यात्रियों के लिए नवीनतम सुरक्षा उपायों और आधुनिक सुविधाओं से भी सुसज्जित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली का सुधरता ट्रांसपोर्ट सिस्टम
इन नई इ-बसों के बाद, दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की 4,536 बसें सड़कों पर होंगी, जिसमें 2,966 सीएनजी बसें और 1,570 इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं, जबकि दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी-मोडल ट्रांजिट सिस्टम (डिम्ट्स) द्वारा 3,147 बसें संचालित की जाएंगी। इसमें 2,747 सीएनजी और 400 इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि 320 नई इ-बसें शामिल होने से सड़कों पर अब कुल 1,970 इलेक्ट्रिक बसें हैं, जो भारत के किसी भी शहर में इलेक्ट्रिक बसों की सबसे अधिक संख्या है। वर्तमान में, दिल्ली के बस बेड़े का 25% हिस्सा इलेक्ट्रिक है। चीन के शहरों के बाद, दिल्ली में सैंटियागो, चिली के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक बस बेड़ा है, जिसमें 2,267 इलेक्ट्रिक बसें हैं।

विज्ञापन

डिपो के विद्युतीकरण में 1500 करोड़ खर्च
मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि दिल्ली सरकार इलेक्ट्रिक बसों के लिए लगभग 60 बस डिपो का विद्युतीकरण कर रही है। वर्तमान में, 18 डिपो पूरी तरह से विद्युतीकृत और चालू हैं। मौजूदा विद्युतीकृत डिपो में मुंडेला कलां, रोहिणी सेक्टर 37, राजघाट-2, मायापुरी, रोहिणी सेक्टर-1, रोहिणी सेक्टर-2, हसनपुर, वजीरपुर, बीबीएम, सुभाष प्लेस, नेहरू प्लेस, रोहिणी सेक्टर-37, बुराड़ी, नारायणा, कालकाजी और सुखदेव विहार (सभी 12-मीटर बसों के लिए) शामिल हैं,जबकि शास्त्री पार्क और मजलिस पार्क 9-मीटर बसों के लिए बनायी गयीं हैं। दिल्ली सरकार डिपो विद्युतीकरण में 1,500 करोड़ से अधिक का निवेश कर रही है।

तीन डिपो से संचालित होंगी 
320 इलेक्ट्रिक बसों में से 114 सुखदेव विहार डिपो, 150 कालकाजी डिपो और 120 नारायणा डिपो से संचालित की जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed