{"_id":"654064199f9f8d539d07709b","slug":"transport-association-demonstration-at-jantar-mantar-against-ban-on-bs-iii-and-iv-diesel-buses-2023-10-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi Protest: ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, कल से BS-3 और 4 डीजल बसों की एंट्री पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Protest: ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, कल से BS-3 और 4 डीजल बसों की एंट्री पर रोक
Tue, 31 Oct 2023 07:49 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 31 Oct 2023 07:49 AM IST
सार
दिल्ली में सरकार ने बीएस तीन और चार डीजल बसों पर एक नवंबर से प्रतिबंध लगा दिया है। जिसके विरोध में दिल्ली टैक्सी एंड टूरिस्ट ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन ने जंतर मंतर पर सरकार के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
डीजल बीएस-3 और बीएस-4 बसों पर प्रतिबंध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी में एक नवंबर से डीजल बीएस-3 और बीएस-4 बसों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके विरोध में दिल्ली टैक्सी एंड टूरिस्ट ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इस दौरान हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से प्रदर्शनकारी पहुंचे। इनका कहना है कि इनकी टैक्सी और बसें सर्दी में कोई धुआं नहीं छोड़ती। यह प्रदूषण की समस्या पराली जलाने और पटाखों की वजह से ज्यादा होती है। दिल्ली परिवहन विभाग व कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट ने प्रदूषण के नाम पर बसों पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सम्राट ने बताया कि पूरे भारत में डीजल बीएस 4 टैक्सी व बसों पर सरकार प्रतिबंध लगाने वाली है। 2 सालों से बस चालक कोरोना महामारी से पीड़ित रहे हैं। ऐसे में दोबारा लगाया गया प्रतिबंध चालकों के लिए किसी बुरी खबर से कम नहीं है। दिल्ली परिवहन विभाग के कमिश्नर आशीष कुंद्रा से मांग है कि यह प्रतिबंध हटा जाए।
विज्ञापन