सिग्नेचर ब्रिज पर किन्नर कर रहे थे अश्लील हरकत, वायरल हो गया वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में जनता के लिए खोले गए सिग्नेचर ब्रिज पर किन्नरों की अश्लील हरकतों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कई किन्नर अश्लील हरकतें कर रहे हैं और गाली दे रहे हैं।
इस वजह से सिग्नेचर ब्रिज पर काफी देर तक जाम लग गया था। खास बात ये है कि सिग्नेचर ब्रिज पर अश्लील हरकतों की पुलिस को जानकारी तक नहीं है। अश्लील ड्रामा करने वाले किन्नरों ने कानून की जमकर धज्जियां उड़ाईं।
इस मामले में ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों समेत स्थानीय पुलिस अधिकारियों से पूछा गया, मगर सभी ने जानकारी होने से इंकार किया। अश्लील हरकत वाला यह वीडियो कई दिन पुराना बताया जा रहा है।
पहले सेल्फी ली और उसके बाद कपड़े उतारकर अश्लील ड्रामा किया
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी किन्नर दुपहिया वाहनों पर सवार होकर सिग्नेचर ब्रिज पर पहुंचे। पहले तो किन्नरों ने वहां सेल्फी ली और उसके बाद कपड़े उतारकर अश्लील ड्रामा किया। वीडियो में वह गाली देते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।
एक किन्नर निर्वस्त्र होकर दूसरे किन्नर से लिपटकर अश्लील हरकतें करता हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान सिग्नेचर ब्रिज से गुजरने वाले लोग वहां रुककर किन्नरों के अश्लील ड्रामे को देखते रहे। खास बात ये है कि सिग्नेचर ब्रिज पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी व पीसीआर वैन तैनात रहती है।
इसके बावजूद पुलिसकर्मियों ने कोई कदम नहीं उठाया। स्थानीय न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अश्लील ड्रामे की कोई जानकारी नहीं है। अश्लील ड्रामे के दौरान सिग्नेचर ब्रिज पर काफी देर तक जाम भी लग गया था।