फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Transactions were done through hawala, fake medicines were transported through parcels in trains.

Delhi NCR News: हवाला से करते थे लेनदेन, ट्रेन में पार्सल से जाती थीं नकली दवाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
प्रयागराज के लिए उपयोगी
विज्ञापन

जीवन रक्षक दवाओं की कालाबाजारी का मामला
-पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने किया खुलासा, दिल्ली-एनसीआर, यूपी, हरियाणा, पंजाब पश्चिम बंगाल, गुवाहाटी, इंफाल, मिजोरम, मेघायल, नागालैंड समेत दूसरे राज्यों में भेजी जा रही थीं दवाएं
-कैंसर, लिवर, किडनी, दर्द निवारक, एंटी रेबीज, एंटी-सीरम, इंसुलिन, स्नैक बाइट की दवाएं, विटामिन डी, एल्बुमिन इंजेक्शन, एंटीबायोटिक्स, तमाम बीमारियों में लगने वाली वैक्सीन जैसी जरूरी दवाओं की हो रही थी कालाबाजारी
विज्ञापन

शुजात आलम
नई दिल्ली। मनोज कुमार जैन और राजू कुमार मिश्रा का गिरोह नकली दवाइयां बेचकर आम लोगों की सेहत और जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा था। गिरोह सरकारी अस्पतालों में मिलने वाली और नकली दवाइयों को बेहद शातिर तरीके से पूरे देश में भेज देते थे। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि यह लोग बड़े-बड़े कार्टन में दवाइयां पैक करने के बाद उनको ट्रेन पार्सल से पूरे देश में भेजते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोटी रकम की लेनदेन के लिए हवाला के जरिये पेमेंट दी और ली जाती थी। पुलिस की छानबीन में कई और लोगों के नाम सामने आए हैं। अपराध शाखा की टीम इनकी तलाश में दिल्ली-एनसीआर के अलावा पंजाब, चंडीगढ़, प्रयागराज समेत दूसरे स्थानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस ने इनके मोबाइल फोन और दूसरे दस्तावेजों से मामले की जांच कर रही हैं। छानबीन में पुलिस को पता चला कि आरोपी एक्सपायर हो चुकी दवाइयों को भी खरीद लेते थे। इसके बाद इन दवाइयों को री-पैकेजिंग और री-लेबलिंग कर उनको नए सिरे से बाजार में उतार दिया जाता था। आरोपियों को इस बात से कोई मतलब नहीं था कि दवा नुकसान करेगी या उसको खाकर किसी की मौत भी हो सकती है।

यूपी और एमपी के कई शहरों से है संपर्क : पुलिस की पूछताछ में विक्रम उर्फ सन्नी ने बताया कि उसके प्रयागराज के अलावा यूपी के कई दूसरे शहरों की डिस्पेंसरी व अस्पताल के लोगों से संपर्क हैं। वह उन लोगों से भी दवाएं लेकर मनोज व राजू को बेचते थे। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी वतन के खिलाफ मध्य प्रदेश के रीवा में मादक पदार्थ की तस्करी का मामला दर्ज है।मनोज और राजू ने बताया कि कई बहुत महत्वपूर्ण दवाओं में वह खाली पाउडर की मिलाकर दवा बना देते थे। चंद रुपयों में बना दवाओं को कई-कई हजार रुपये में बेचा जाता है। पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इन लोगों की सप्लाई किन-किन मार्केट में थी। दिल्ली के भागीरथ पैलेस में भी टीम जांच के लिए जाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article