{"_id":"5b5228a94f1c1b4f748b5ee4","slug":"trains-going-to-moradabad-will-be-affected-today-and-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण कृपया ध्यान दें, मुरादाबाद की ओर जाने वाली ट्रेनें आज व कल होंगी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रीगण कृपया ध्यान दें, मुरादाबाद की ओर जाने वाली ट्रेनें आज व कल होंगी प्रभावित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 21 Jul 2018 08:31 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद रेल मंडल के नेरी यार्ड में सीमित ऊंचाई के सब-वे निर्माण का कार्य रविवार को किया जाएगा। इसके कारण रेलवे ने 7 घंटे का ट्रैफिक व ओवरहेड वॉयर (ओएचई) ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। इस कारण शनिवार और रविवार को इस रूट से संचालित होने वाली कई ट्रेनें प्रभावित होंगी और यात्रियों को परेशान होना पड़ेगा।
विज्ञापन
रविवार को ट्रेन संख्या 55045/55046 सीतापुर कैंट-शाहजहांपुर-सीतापुर कैंट पैसेंजर ट्रेन निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 55076/54075 दिल्ली जंक्शन-सीतापुर सिटी-दिल्ली जंक्शन पैसेंजर ट्रेन आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। यह ट्रेन रविवार को शाहजहांपुर-सीतापुर सिटी के बीच नहीं चलेगी। यह ट्रेन शाहजहांपुर से ही संचालित होगी।
विज्ञापन
इसके अलावा, शनिवार को कुछ ट्रेनें परिवर्तित रूट से भी चलेंगी। ट्रेन संख्या 15211 दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस शनिवार को परिवर्तित रूट सीतापुर सिटी-बालामऊ जंक्शन-रोजा स्टेशन रेल रूट से चलेगी।
विज्ञापन
इसी तरह ट्रेन संख्या 15212 अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस भी इसी रूट से चलेगी। ट्रेन संख्या 14010 आनंद विहार-बापूधाम चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस वाया रोजा-बालमऊ जंक्शन-सीतापुर सिटी चलेगी।