फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   trains become full on Chhath Puja in delhi to Purvanchal

यात्रीगण कृपया ध्यान दें... छठ पर बिहार-पूर्वांचल जाने वाली सभी ट्रेनें हुई फुल

Sat, 14 Jul 2018 12:06 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो,अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 14 Jul 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
trains become full on Chhath Puja in delhi to Purvanchal
trains

इस साल भी पूर्वांचल के महापर्व छठ व दीपावली पर ट्रेन से यात्रा करना बेहद कठिन होने वाला है। टिकट की बुकिंग 120 दिन पूर्व शुरू होने के कुछ मिनटों में ही सभी ट्रेनें फुल हो जा रही हैं। कई ट्रेनों में तो नो रूम यानी वेटिंग टिकट तक नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन


छठ पर घर जाने के लिए पूर्वांचल के लोगों को अभी से टिकट की टेंशन सताने लगी है। घंटों टिकट खिड़की पर खड़े होने के बावजूद आरक्षित टिकट नहीं मिल रहा है। अब या तो लोगों को स्पेशल ट्रेन चलने का इंतजार करना होगा या तत्काल टिकट के भरोसे रहना पड़ेगा। 
विज्ञापन


7 नवंबर को दीपावली है और इसके छह दिन बाद छठ पर्व है। शुक्रवार को 10 नवंबर के लिए जैसे ही ट्रेन टिकट की खिड़की खुली, कुछ ही देर बाद टिकट काउंटर से टिकट न होने का जवाब मिलने लगा। बताया गया कि गोरखपुर, गोंडा, बरेली, पटना, मुजफ्फरपुर, बेतिया समेत पूर्वांचल की अन्य ट्रेनें फुल है। वेटिंग टिकट ही मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हालात यह हैं कि एसी फर्स्ट में भी वेटिंग टिकट मिल रहा है। राजेंद्र नगर राजधानी की बात करें तो 27 वेटिंग हैं। हावड़ा दुरंतो में 4 वेटिंग टिकट मिल रहा था। जयनगर गरीब रथ में तो 842 वेटिंग टिकट के बाद नो रूम हो गया। संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस में 24 वेटिंग टिकट मिल मिल रहा था। स्लीपर कोच का तो और भी बुरा हाल है।

संपूर्ण क्रांति में 305 वेटिंग टिकट था तो श्रमजीवी में 145। इसी तरह गोरखपुर जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति में 466 वेटिंग थी। वैशाली एक्सप्रेस में 293, गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन में 64 वेटिंग टिकट मिल रहा था। लखनऊ जाने वाली वैशाली ट्रेन में 293 वेटिंग टिकट था।यही हाल लखनऊ, मुजफ्फरपुर, बेतिया समेत अन्य जगहों की ट्रेनों का था। दुर्गापूजा के दौरान पश्चिम बंगाल जाने वाली ट्रेनों में भी आरक्षित बर्थ नहीं मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed