{"_id":"bbb3d99598ef1aa6df68568e20a70a36","slug":"train-route-disrupts-due-to-fog","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी 10 दिन और नहीं चलेंगी ये 55 ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी 10 दिन और नहीं चलेंगी ये 55 ट्रेनें
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 11 Feb 2014 04:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
21 दिसंबर से रद्द चल रहीं 55 ट्रेनों के संचालन के लिए यात्रियों को अभी 10 दिन और इंतजार करना पड़ेगा। कोहरा न छंटने से रेलवे ने रद्द ट्रेनों के संचालन की तिथि 10 से बढ़ाकर 20 फरवरी कर दी है।
विज्ञापन
दिल्ली बड़ौदा हाउस ने मंडल अधिकारियों को सर्कुलर जारी कर आदेश दिया है कि वह कामर्शियल अधिकारियों को तत्काल सूचित करें। ऐसा इसलिए ताकि रद्द ट्रेनों की टिकट को लेकर यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: 23 तक कैंसिल रहेंगी ये तीन ट्रेन
विज्ञापन
सर्कुलर में यह भी कहा गया है कि रिजर्वेशन सुपरवाइजर रद्द ट्रेनों की टिकट 20 फरवरी के बाद ही निकालेंगे। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि दिन के मौसम में भले ही सुधार हुआ है, लेकिन रात का मौसम अभी भी गड़बड़ है।
इसके चलते रोजाना 10 से 15 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। ट्रेनों का संचालन बिगड़ने से जहां रेलवे को नुकसान हो रहा है, वहीं यात्रियों को भी परेशानी हो रही है।
यह भी पढ़ें: फरीदाबाद रूट से सफर करने वाले जरूर पढ़ें ये खबर
मंडल अधिकारियों ने पहले रद्द चल रहीं ट्रेनों 10 फरवरी से चलाने का फैसला किया था, लेकिन मौसम में फिर बदलाव होने और रात में कोहरा बढ़ने से रद्द ट्रेनों को 20 फरवरी से चलाने का निर्णय लिया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि गाजियाबाद-हापुड़ पैसेंजर, दिल्ली-बरेली पैसेंजर, दिल्ली-शामली पैसेंजर, हजरत निजामुद्दीन-कौशीकलां, दिल्ली-सीतापुर सहित 55 ट्रेनों का संचालन रेलवे 20 फरवरी से होगा।