फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Trailer-canter and truck mounted on highway, fire started

हाईवे पर ट्रेलर-कैंटर व ट्रक भिड़े, लगी आग

Wed, 15 Mar 2017 03:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानेसर
ब्यूरो/अमर उजाला, मानेसर Updated Wed, 15 Mar 2017 03:37 PM IST
विज्ञापन
Trailer-canter and truck mounted on highway, fire started
आग लगने के बाद खड़ा ट्रक। - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-जयपुर हाइवे स्थित आईएमटी मानेसर में एनएसजी गेट-आईबीपी पैट्रोल पंप के नजदीक दिल्ली की तरफ जा रहे तीन वाहन आपस में टकरा गए। जिससे ट्रेलर का तेल टैंक फट गया जिससे ट्रेलर में आग लग गई।

विज्ञापन


इसका अगला पहिया पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। मौके से फायर बिग्रेड के पहुंचने से पहले आग लग गई थी। एनएच-8 हाईवे पर जयपुर की तरफ से दिल्ली आ रहे तीन वाहनों की ट्रैफिक थाना मानेसर दो के नजदीक ट्रैलर-कैंटर व अन्य एक वाहन आपस में टकरा गए।
विज्ञापन


जिसमें रोडियों भरे ट्रेलर ने कैंटर में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे कैंटर अगले वाहन में जा टकराया। ट्रेलर के टकराते ही तेल टैंक फट गया। जिससे तेल रिसने लगा। हाइवे पर तेल फैलने से अन्य गाडिय़ां फिसलकर इधर-उधर टकराने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस वजह से हाईवे पर जाम लग गया। देखते-देखते ही ट्रेलर में अचानक आग लग गई। जिस वजह से चालक व परिचालक ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनते ही आईबीपी पैट्रोल कर्मी व एनएसजी कमांडो मौके पर पहुंच गए।

ट्रेलर में लगी आग को अग्रिमशन उपकरण से बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग से ट्रेलर का कैबिन जलकर राख हो गया। पीछे गाड़ी में आग फैलने बचा लिया। इसी दौरान ट्रैफिक थाना मानेसर दो के कर्मी भी जाम लगने से हाईवे पर आ गए।


वहीं एनएचएआई की गाड़ी भी पैट्रोलिंग करते हुए मौके पर पहुंच गई। मानेसर थाना पुसिल राईडर भी दुर्घटना की सूचना मिलने से वहां पर पहुंच गए। हाईवे पर जाम खुलवाने से पहले सड़क पर बिखरे डीजल पर मिट्टी डालकर ही वाहनों को निकलने दिया गया। क्योंकि सड़क पर तेल फैलने से वाहन चल नहीं पा रहे थे और फिसलकर डिवाईडर व नाले से टकरा जाते थे। जिस वजह से जाम लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed